फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   accidant

ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति को कुचला, महिला की मौत

Tue, 18 Feb 2020 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
accidant
नाजमा के पति जुल्फिकार को संभालता भाई इजहार हुसैन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। उगरापुर गांव से अपने बहनोई के बड़े भाई के चालीसवें में शामिल होकर शाम को वापस जा रहे शाहजहांपुर के अल्लागंज निवासी दंपति की स्कूटी में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। स्कूटी में पीछे बैठी महिला की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटी चला रहा पति घायल हो गया। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के अल्लागंज निवासी जुल्फिकार हुसैन पत्नी नाजमा बेगम (40) के साथ स्कूटी से सोमवार को कमालगंज के गांव उगरापुर निवासी बहनोई नफीस अहमद के बड़े भाई लईक अहमद के चालीसवें में शामिल होने गए थे। लईक, उनकी पत्नी व तीन बच्चों की दस जनवरी को छिबरामऊ बस हादसे में मौत हो गई थी। दूसरे वाहन से जुल्फिकार के भाई इजहार भी आए थे। शाम को जुल्फिकार पत्नी के साथ अपने घर अल्लागंज जाने के लिए उगरापुर से निकले। रजीपुर होते हुए कमालगंज के बड़े हनुमान मंदिर के पास पहुंचे। उसी समय कानपुर की ओर से पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से स्कूटी सहित दंपति सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच नाजमा ट्रक के पहिए के नीचे आ गईं। ट्रक उन्हें लगभग 50 मीटर तक खींचता ले गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पति जुल्फिकार घायल हो गए। इसी बीच चालक लोड ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। घटना से कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर थानाध्यक्ष अंगद सिंह, दरोगा मो. सरताज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने भीड़ हटाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने ट्रक को आगे-पीछे कर महिला का शव बाहर निकाला। घटना की सूचना पर जुल्फिकार के परिजन भाई इजहार हुसैन के साथ मौके पर पहुंचे। नाजमा बेगम के दो पुत्री नगमा बानो, उजमा बानो व दो पुत्र अल्ताफ व मुशर्रफ हैं। जुल्फिकार सिलाई का काम करते हैं। एंबुलेंस द्वारा जुल्फिकार को सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed