{"_id":"5e15d5298ebc3e87af442cf5","slug":"accidant-farrukhabad-news-knp537038369","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल से टकराई बाइक, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल से टकराई बाइक, किसान की मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सास की मौत होने पर ससुराल से लौटते वक्त किसान की बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
मैनपुरी जिले के बेवर थाने के गांव सोवनपुर निवासी वीरेंद्र सक्सेना (50) की मऊदरवाजा थाने के गांव बरौन में बलराम के यहां ससुराल है। उनकी सास के निधन पर वह वहां बुधवार दोपहर बाद गांव पहुंचे थे। जब तक वह बरौन बाइक से पहुंचे, तब तक शव पांचाल घाट जा चुका था। इसलिए वह बाइक से ही वापस घर जा रहे थे।
बाइक जब नवाबगंज के पास पहुंची तो अज्ञात वाहन अचानक उनकी तरफ आया। उससे बचने के प्रयास में बाइक सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से जा टकराई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से उसे लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे वीरेंद्र सक्सेना के तहेरे भाई सुभाष ने बताया कि वह भाइयों में बड़े थे। छोटा भाई ओमवीर है। उनके दो पुत्र सोनू और रजनेश तथा पुत्री सोनी और डोली हैं। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।