{"_id":"6262f5b3728e8251b5329acc","slug":"accidant-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6927229126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंझना पुल से खाई में गिरी कार, चालक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंझना पुल से खाई में गिरी कार, चालक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
नवाबगंज। तेज रफ्तार कार मंझना के पास पुल से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई और दो साथी घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
शुक्रवार सुबह करीब छह बजे खेतों की ओर निकले लोगों ने मंझना बघार नाला के पुल के नीचे खाई में एक कार पड़ी देखी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश टीम के साथ पहुंचे। कार में तीन लोग फंसे थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला और सीएचसी भेजा।
कार चालक चितेंद्र प्रताप सिंह (30) निवासी लुधैया थाना सिंधौली जनपद शाहजहांपुर, इसी गांव के रोहित (30) और फर्रुखाबाद के मोहल्ला पलरिया निवासी राजा (28) के रूप में इनकी पहचान हुई। सीएचसी में डॉक्टर ने चितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर रोहित और राजा को रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में हालत में सुधार न होने रोहित को सैफई रेफर किया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर चितेंद्र के परिजन पहुंचे, तो कोहराम मच गया। चितेंद्र के ममेरे भाई राजेश ने बताया कि चितेंद्र अपने फुफेरे भाई अभिषेक की कार चलाता था। वह राजा के घर फर्रुखाबाद जा रहा था। चितेंद्र पांच भाई और तीन बहनों में तीसरे नंबर का था।
शादी नहीं हुई थी। भाई अभय प्रताप, राघवेंद्र, मानवेंद्र, पुष्पेंद्र आदि का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता जोगेंद्र प्रताप सिंह पुलिस से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इधर, राजा के भाई कौशल सिंह ने बताया कि यह लोग शमसाबाद क्षेत्र में किसी दोस्त को घर छोड़कर आ रहे थे।