{"_id":"6260557cb3402a7ac7462e14","slug":"accidant-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6923426113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से सचिव की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से सचिव की मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कमालगंज साधन सहकारी समिति पर तैनात सचिव की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। दिसंबर में उनका रिटायरमेंट था। बड़ी संख्या में साथी भी पहुंचे।
फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन मड़ैया निवासी शिवधेश सिंह (60) कमालगंज समिति से बुधवार दोपहर बाइक से घर लौट रहे थे। जब बाइक से गांव महरूपुर के पास पहुंचे, तो किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आईं। शिवधेश को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही उनके परिजन और बड़ी संख्या में साथी भी पहुंच गए। लोगों में कोहराम मच गया। शिवधेश का दिसंबर में रिटायरमेंट था। पत्नी कुसुमलता और पुत्र सचिन का रो-रो कर बुरा हाल है।