{"_id":"62e42fc03023205e2149cb04","slug":"accidant-current-hadsa-hangama-kanpur-news-up-news-farrukhabad-news-bijli-vibhag-farrukhabad-news-knp710197068","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठे को गई बिजली लाइन से चिपक कर अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठे को गई बिजली लाइन से चिपक कर अधेड़ की मौत
विज्ञापन
पीड़ित के परिजनों से बातचीत करते एक्सईएन सुरेंद्र कुमार, जेई दीपक कुमार। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। बकरी चराने गए अधेड़ की ईंट भट्ठे के तार के करंट से मौत हो गई। ईंट भट्ठा प्रधान के पति का है। जगह-जगह कटे तार की वजह से हादसा हुआ। पुलिस के समझाने के बावजूद परिजनों ने देर शाम तक शव नहीं उठने दिया। देर शाम एक्सईएन, एसडीओ व जेई ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से पूछताछ की।
मेरापुर क्षेत्र के गांव रूप नगर निवासी सोनेलाल कठेरिया (58) शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बकरी चराने पड़ोसी गांव बिहार के प्रधान सरोजनी देवी के पति सुरेश शर्मा के भट्ठे के पास गए थे। करीब 600 मीटर दूर नगुनी गांव से भट्ठा तक पेड़ की डाल और डंडों के सहारे पतला केबल आया है। जगह-जगह तार कटा है और जमीन से करीब तीन फीट ही ऊंचाई पर है।
बिजली के तारों के पास बकरी जाते देखकर सोने लाल उनको भगाने के लिए गए। बकरी भगाने के दौरान उनका हाथ कटे तार से छू गया। करंट लगने से वहीं उनकी मौत हो गई। वहीं बकरी चरा रहे भाई नौबत सिंह ने परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पत्नी सत्यवती, पुत्र सोबरन, साहिल, रिंकू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मेरापुर और मोहम्मदाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए कहा।
परिजनों ने बिजली विभाग के अफसरों को बुलाने की मांग की। देर शाम तक बिजली विभाग के अफसरों के न पहुंचने से शव नहीं उठा। सोनेलाल मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। ग्रामीणों का कहना है कि भट्ठा पर बिना कनेक्शन बिजली जलती है। भट्ठा मालिक सुरेश शर्मा ने बताया कि भट्ठे पर तीन किलोवॉट का कनेक्शन है।
तार जरूर दूर से आए हैं। हादसे की जानकारी उनको मिली है। एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार, एसडीओ विकास कुमार व जेई दीपक कुमार देर शाम मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। एक्सईएन ने बताया कि भट्ठे के कनेक्शन की जांच की जा रही है।