{"_id":"575711404f1c1b761f9c604a","slug":"absent-ax-will-fall-on-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर अफसरों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर अफसरों पर गिरेगी गाज
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
शिकायतें सुनते एसडीएम अमृतपुर संत कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी के बावजूद सदर तहसील में हुए तहसील दिवस में भारी संख्या में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फरियादें सुनीं। इसके बाद भी 259 प्रार्थना पत्रों में से मात्र 22 का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
प्रार्थना पत्रों के पंजीयन के लिए फरियादियों को लाइन लगानी पड़ी। उधर, अमृतपुर में हुए तहसील दिवस में कई विभागों के अफसर नहीं आए। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। यहां 48 प्रार्थना पत्रों में से चार का ही निस्तारण मौके पर हुआ।
मंगलवार को डीएम अनुराग पटेल और एसपी राजेश कृष्ण ने तहसील सभागार में समस्याएं सुनीं। डीएम और एसपी के आने की सूचना पर फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। पंजीकरण काउंटर पर भीषण गर्मी में लाइन लगाकर लोगों ने प्रार्थना पत्रों का पंजीयन कराया। रेलवे रोड निवासी शैलेश शुक्ल ने शिकायती पत्र देकर कहा कि दूध का पैकेट और पेय पदार्थ खुदरा मूल्य से अधिक पर बेचे जा रहे हैं। इसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन
नगरिया मसेनी की पारुल शाक्य ने पुलिस पर टेंपो चालकों से अवैध वसूली का आरोप लगाया। बंगशपुरा कोहना के मोअज्जम शेख ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि पिता स्वर्गीय रियाज हुसैन के नाम बिजली कनेक्शन है। इसके बावजूद बिजली विभाग दो अलग-अलग बिल भेज रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल, पीओ डूडा अतुल यादव और पालिका ईओ रोली गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील दिवस में एसडीएम संतकुमार ने फरियादें सुनीं। अमृतपुर निवासी माधुरी शुक्ला ने पेंशन और अन्य देयक न मिलने, भरेहपुर के मुनेश्वर सिंह ने पट्टा पैमाइश, हरसिंगपुर कायस्थ निवासी लाल सिंह ने मृतक वीरपाल के नाम पट्टा होने, हरसिंगपुर गहलवार निवासी श्यामसुंदर ने हैंडपंप रिबोर कराने, रमेश राजपूत ने जर्जर जिठौली व निबिया मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग की।
तहसील दिवस में सहकारिता विभाग के अधिकारी, विकलांग विभाग के वरिष्ठ सहायक अधिकारी राजेश कुमार आर्य, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, मत्स्य विभाग के अधिकारी एके शुक्ला, सहायक अभियंता नलकूप रूप किशोर, सहायक अभियंता जल निगम सादाब सिंह और खंड शिक्षाधिकारी सुमित वर्मा अनुपस्थित रहे। एसडीएम ने कहा कि इनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए डीएम को लिखा जाएगा। एसडीएम ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी सुमित वर्मा ने अपने प्रतिनिधि के तौर पर एबीआरसी केके दीक्षित को भेजा था।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील दिवस का आयोजन अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुआ। रुटौल केशिवओम मिश्रा, राजवीर, गुड्डू खटिक, सर्वेश, सुभाष और मायाराम आदि ने कहा कि गांव के तालाब में समस्त ग्रामीणों के घरों का गंदा पानी जाता है। इस तालाब पर गांव के ही दबंग कब्जे की नीयत से मिट्टी का भराव डलवा रहे हैं। इसे रोका जाए। इस पर एसडीएम ने जांच का अश्वासन दिया।
अताईपुर जदीद निवासी राजीव कुमार ने गांव के बंबा से अतिक्रमण हटवाकर दोबारा चालू करवाने की मांग की। शमसाबाद गुटैटी दक्षिण के सतेंद्र सिंह ने दबंगों के ग्राम समाज की भूमि को बेचे जाने के मामले की जांच कराने की मांग की। एसडीएम ने जांच के आदेश दिए। इस अवसर पर एसडीएम अजीत कुमार, सीओ प्रकाश कुमार, तहसीलदार विनोद जोशी, बीडीओ विमला देवी, सीडीपीओ मानवेंद्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक संतोष सिंह और बीईओ संजय सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।