{"_id":"6140df828ebc3e137c27a57f","slug":"aastha-and-apoorva-won-the-debate-farrukhabad-news-knp6521983143","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद विवाद में आस्था व अपूर्वा ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद विवाद में आस्था व अपूर्वा ने बाजी मारी
विज्ञापन
सीपीवीएन में विजेताओं के साथ बैठे सीओ सोहराव आलम व डॉ. मिथलेश अग्रवाल। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। सीपीवीएन इंटर कॉलेज में जोन स्तर की वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें सीनियर वर्ग की आस्था गुप्ता, जूनियर वर्ग की अपूर्वा भदौरिया ने बाजी मारी। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
मंगलवार को सीपीवीएन इंटर कॉलेज में वाद विवाद में प्रतियोगिता हुई। इसमें बरेली जोन के सीआईएससीई के सिटी चिल्ड्रेन एकेडमी छिबरामऊ, मॉडर्न पब्लिक स्कूल फर्रुखाबाद, बीपीएफ स्कूल एटा व कायमगंज के सीपीवीएन के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक स्कूल के दो-दो छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इसमें सीनियर व जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें सीनियर वर्ग का विषय ‘विद्यालय स्तर पर राजनीति का समर्थन उचित या अनुचित’, व जूनियर वर्ग का विषय ‘हमारा समाज बच्चों में नैतिक मूल्यों का समावेश कराने में सफल हुआ है अथवा नहीं’ पर प्रतिभागियों ने अपने अपने विचार रखे। जूनियर वर्ग में सिटी पब्लिक स्कूल छिबरामऊ की आस्था गुप्ता प्रथम व सीपीवीएन की अनुष्का शर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
सीनियर वर्ग में भी छिबरामऊ के सिटी पब्लिक स्कूल की अपूर्वा भदौरिया प्रथम रहीं। इस वर्ग में सीपीवीएन की अनुष्का शर्मा द्वितीय रहीं। विद्यालय की निदेशक डॉ. मिथलेश अग्रवाल व विशिष्ट अथिति सीओ सोहराब आलम ने विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रो. रामबाबू मिश्रा व डॉ. विपिन सिंह ने जज की भूमिका निभाई।