{"_id":"6894f345ed4f194c070c13e4","slug":"aakanksha-haat-concluded-with-a-glimpse-of-women-empowerment-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-127996-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: महिला सशक्तीकरण की झलक के साथ आकांक्षा हाट संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: महिला सशक्तीकरण की झलक के साथ आकांक्षा हाट संपन्न
विज्ञापन
ऑफिसर्स क्लब में लगे मेले में खरीदारी करतीं महिलाएं।
फर्रुखाबाद। संपूर्णता अभियान के तहत ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में लगे छह दिवसीय आकांक्षा हाट का बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विनोद कुमार गौड़ ने समापन किया। उन्होंने स्टॉलों का निरीक्षण कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की सराहना की और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
यह हाट दो अगस्त से शुरू हुआ था, जिसमें विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया। सीडीओ ने समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर हैं और सरकार इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है।
जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी ने बताया कि कई समूहों को इस हाट से 25 से 30 हजार रुपये की आय हुई है, जो उत्साहजनक है। उन्होंने जल्द ही और बड़े स्तर पर विपणन मेलों के आयोजन की बात भी कही।
विज्ञापन
समापन पर कृषि, स्वास्थ्य, बाल विकास, उद्योग, आजीविका मिशन, कौशल विकास और श्रम विभाग के कर्मचारी तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं। सीडीओ ने सभी के साथ समूह फोटो खिंचवाए। जिला अर्थ संख्या अधिकारी अतुल राठौर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।