फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Aadhar card linked to the misguided people , Kotedar spoken - command not found

आधार कार्ड लिंक कराने को भटके लोग, कोटेदार बोले-आदेश नहीं मिला

Mon, 15 Jun 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 15 Jun 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Aadhar card linked to the misguided people , Kotedar spoken - command not found
शहर के कोटेदार जिलाधिकारी के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। इसके चलते
विज्ञापन
आधार कार्ड से राशन कार्ड लिंक कराने के लिए उपभोक्ताओं को भटकना पड़ रहा है। इनका कहना है कि आखिर वह लोग कहां जाकर आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करें। वहीं कोटेदारों का कहना है कि उनके पास आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करने का कोई आदेश नहीं आया है।

जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का आदेश जारी किया था। इसके तहत जिला पूर्ति विभाग ने राशन कार्ड धारकों से आधार कार्ड की छाया प्रति मांग ली है। इनको ये छाया प्रति कोटेदारों के यहां जमा करनी थी। इसके लिए 15 जून अंतिम तिथि थी।  शहर में अधिकतर कोटा की दुकानें बंद ही रहीं। इससे लोगों को आधारकार्ड की छायाप्रति जमा करने के लिए भटकना पड़ रहा है। सोमवार को अंतिम तिथि होने के चलते जब शहर में स्थित कोटा की दुकानों की

पड़ताल की तो कई दुकानें बंद मिलीं। मोहल्ला राजीव गांधी नगर में स्थित कोटेदार अब्दुल गनी का कोटा सुबह 11 बजे बंद था। यहां आए संतोष कुमार का कहना था कि वह दो दिन से आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करने के लिए आ रहे हैं। कोटा बंद है। इसी तरह मोहल्ला छेदा सिंह चूरनवाली गली में पप्पू अल्वी की पत्नी का भी कोटा बंद था। राशन कार्ड धारक

पंकज बाथम, लक्की दुबे, रामसिंह, हरिओम शर्मा, मोवीन ठेकेदार, अलीम खां, निजामुद्दीन, शमसाद, आफाक खां और मुकेश बाथम का कहना है कि उन्हें खुद ही नहीं पता कि राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक होना है। कोटेदार ने भी इसकी कोई जानकारी नहीं दी। वहीं कोटेदारों का कहना है कि आधार कार्ड की छाया प्रति जमा करने का उन्हें कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

वर्जन
15 जून तक आधार कार्ड की छाया प्रति जमा करने के आदेश थे। अगर कोटेदारों ने दुकानें नहीं खोली हैं तो उनको निर्देशित किया जाएगा कि वह 20 जून तक कोटा की दुकानें खोलकर राशन कार्ड धारकों से आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर जमा करें। अगर किसी कोटेदार ने कोटा न खोला और उसकी शिकायत मिली तो संबंधित कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  - हिमांशु द्विवेदी, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed