फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man who suffered burn injuries in a factory fire died in hospital.

Farrukhabad News: फैक्टरी में लगी आग से झुलसे युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

Mon, 27 Oct 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 27 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
A young man who suffered burn injuries in a factory fire died in hospital.
फोटो-02, गोपी का फाइल फोटो।
कमालगंज। मध्यप्रदेश में काम करने के दौरान फैक्टरी में आग लग गई। घटना में झुलसे एक ही गांव के तीन दोस्तों में एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया तो परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व एक दोस्त की मौत हो चुकी है। जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव उस्मानगंज निवासी अहिवरन कश्यप का पुत्र गोपी कश्यप (21) की मौत हो गई। वह गांव के दुर्गेश कश्यप, अनुपम समेत करीब 15 युवकों के साथ ढाई माह पूर्व मध्यप्रदेश के मुरैना के पास एक फैक्टरी में नौकरी करने गया था।
विज्ञापन

फैक्टरी में टायर को जलाकर तरल पदार्थ बनाने का काम होता है। 16 अक्तूबर को फैक्टरी में आग लगने से गोपी, दुर्गेश कश्यप व अनुपम झुलस गए थे। तीनों दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। वहां 21 अक्तूबर को दुर्गेश की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह गोपी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। घटना की जानकारी पर परिजन बेहाल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद रविवार सुबह गोपी का शव गांव लाया गया। मां सावित्री देवी, भाई गोविंद व बहनें शव के पास बिलखतीं रहीं।

पिता अहिवरन ने बताया कि वह नेत्रहीन हैं। गोपी की शादी तय हो गई थी। शादी व घर बनवाने के लिए पुत्र नौकरी करने गया था। गोपी का एक भाई गोविंद व तीन बहनें हैं। रविवार दोपहर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कराया।

फोटो-02, गोपी का फाइल फोटो।

फोटो-02, गोपी का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed