फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A woman riding a scooter collided with a tractor-trolley, but narrowly escaped

Farrukhabad News: ट्रैक्टर-ट्राली में स्कूटी सवार महिला घुसी, बाल-बाल बची

Sat, 02 Aug 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
A woman riding a scooter collided with a tractor-trolley, but narrowly escaped
ट्रैक्टर-ट्राली के पिछले हिस्से में फंसी स्कूटी। - फोटो : संवाद
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर गांव चांदपुर के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे हिस्से में स्कूटी सवार महिला घुस गई। महिला के मोबाइल पर बात करते समय दुर्घटना हुई। परिजन महिला को घर लेकर चले गए।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब 2:55 बजे गांव चांदपुर के सामने ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी थी। पांचाल घाट मार्ग से स्कूटी चला रही एक महिला मोबाइल पर बात करते हुए आ रही थी। महिला हेलमेट भी नहीं लगाए थी। इसी दौरान महिला की स्कूटी ट्रैक्टर-ट्राली के पिछले वाले हिस्से में जा घुसी। गनीमत रही की स्कूटी की स्पीड ज्यादा नहीं थी। दुर्घटना होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को सड़क किनारे लिटाया। लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राली में फंसी स्कूटी जैसे-तैसे निकाली।
विज्ञापन

महिला ने अपने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को लेकर चले गए। महिला व उसके परिजनों ने नाम बताने से इंकार कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला मोबाइल से बात करते हुए आ रही थी, जिस वजह से वह ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। अगर रफ्तार तेज होती तो महिला के साथ अनहोनी हो सकती थी, क्योंकि वह हेलमेट भी नहीं लगाए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed