फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A two-minute journey could not be completed even in three hours.

Farrukhabad News: दो मिनट का सफर तीन घंटे में भी नहीं हुआ पूरा

Sat, 25 Jul 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
A two-minute journey could not be completed even in three hours.
फोटो-14 पांचाल घाट पुल पर लगे जाम में फंसे लोग। संवाद
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर पांचाल घाट गंगा पुल की मरम्मत ने शुक्रवार को यात्रियों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दीं। पुल पर बड़े ज्वाइंट की मरम्मत के चलते लागू की गई वन-वे यातायात व्यवस्था पूरे दिन जाम का कारण बनी रही। महज दो मिनट में पार होने वाला पुल लोगों के लिए दो से तीन घंटे की परीक्षा बन गया। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ जाम शाम छह बजे तक नहीं खुल सका। इस दौरान एंबुलेंस, स्कूली वाहन, रोडवेज बसें, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और निजी वाहन लंबी कतारों में फंसे रहे।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए लगाए गए बोल्डरों के कारण पुल पर एक समय में केवल एक ही वाहन निकल पा रहा था। इससे मसेनी चौराहा से लेकर पुल के दूसरी ओर जमापुर तिराहे तक वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग गई। लोग घंटों वाहन में बैठे रहे, जबकि कई यात्री मजबूरी में सामान लेकर पैदल ही पुल पार करते नजर आए। दोपहिया वाहन चालकों को भी बार-बार रुकना पड़ा, जिससे लोगों में नाराजगी दिखाई दी।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे कादरीगेट थाना प्रभारी कपिल कुशवाह और यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने दोनों ओर से बारी-बारी वाहनों को निकलवाकर व्यवस्था संभालने का प्रयास किया लेकिन वाहनों का दबाव इतना अधिक था कि शाम तक जाम पूरी तरह नहीं खुल सका। यातायात प्रभारी ने बताया कि पुल की मरम्मत पूरी होने तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्सेट
जाम में फंसी पुलिस, बंदी को हथकड़ी लगाकर पैदल पार कराया पुल
न्यायालय में पेशी के लिए ले जाए जा रहे एक बंदी का वाहन जाम में फंस गया। समय पर अदालत पहुंचना जरूरी होने से पुलिसकर्मियों ने बंदी को वाहन से उतारा और हथकड़ी लगाकर पैदल ही पुल पार कराया। पांचाल घाट चौकी पहुंचने के बाद उसे टेंपो से फतेहगढ़ न्यायालय भेजा गया।


----
बस छोड़ पैदल चले यात्री, गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी
जाम से सबसे अधिक परेशानी दूर-दराज से लौट रहे यात्रियों को हुई। शाहजहांपुर, बरेली और अन्य शहरों से आने वाली रोडवेज बसें घंटों पुल पर फंसी रहीं। कई यात्रियों ने समय बचाने के लिए बसों से उतरकर सामान के साथ पैदल ही पुल पार किया। नेकपुर निवासी संतोष कटियार ने बताया कि वह बरेली से लौट रहे थे लेकिन बस लंबे समय तक जाम में फंसी रही। वह चाचूपुर मोड़ पर उतर गए और करीब तीन किलोमीटर पैदल चलने के बाद उन्हें घर जाने के लिए टेंपो मिल सका। यात्रियों का कहना था कि यदि मरम्मत कार्य के दौरान वैकल्पिक योजना पहले से बनाई जाती तो लोगों को घंटों की परेशानी से बचाया जा सकता था।

फोटो-14 पांचाल घाट पुल पर लगे जाम में फंसे लोग। संवाद

फोटो-14 पांचाल घाट पुल पर लगे जाम में फंसे लोग। संवाद

फोटो-14 पांचाल घाट पुल पर लगे जाम में फंसे लोग। संवाद

फोटो-14 पांचाल घाट पुल पर लगे जाम में फंसे लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed