{"_id":"5e64f4198ebc3eeb17310574","slug":"a-tree-collided-with-a-truck-car-boundary-damaged-jammed-farrukhabad-news-knp5492885105","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पेड़ गिरा, कार-बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से पेड़ गिरा, कार-बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त, लगा जाम
विज्ञापन
ट्रक परिचालक को पकड़ कर पूछताछ करते ग्रामीण।
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। कानपुर मार्ग पर रजीपुर चौराहे के निकट खाद लदा ओवरलोड ट्रक रविवार सुबह अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ में घुस गया। पेड़ टूटने से पास के मकान की बाउंड्री गिर गई और सड़क किनारे खड़ी कार पेड़ से दब कर क्षतिग्रस्त हो गई।
ट्रक की बॉडी का ऊपरी हिस्सा टूटने से खाद की बोरियां सड़क पर गिर गईं। कई बोरियां फटने से खाद फैल गई। इससे कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर जाम लग गया। ट्रक चालक मौके से भाग गया लेकिन क्लीनर को गांव के लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने बोरियों को हटवा कर जाम खुलवाया और परिचालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
फतेहगढ़ कोतवाली के गांव राजा नगला के डीएस यादव ट्रांसपोर्ट का ट्रक रविवार सुबह एनपीके खाद की बोरियां लाद कर कन्नौज जिले के जलालपुर पनवारा जा रहा था। सुबह करीब 8.20 बजे रजीपुर चौराहे के आगे ट्रक नीम के पेड़ में घुस गया। इससे पेड़ के गिरने से पूर्व ब्लाक प्रमुख हरीबाबू द्विवेदी के पुत्र लड्डूूगोपाल के मकान के आगे की बाउंड्रीवाल टूट गई।
विज्ञापन
घर के बाहर खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक की बॉडी टूटने से खाद की बोरियां सड़क पर व पटरी पर गिर गई। कई बोरियां फटने से खाद सड़क पर फैल गई। इससे कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर जाम लग गया। चालक भाग गया और क्लीनर लोगों के हत्थे चढ़ गया। क्लीनर ने बताया कि ट्रक पर करीब पांच सौ बारी खाद लदी थी।
सांड़ को बचाने में ट्रक अनियंत्रित हो गया था। खुदागंज चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे व जाम खुलवाया। बिजली लाइन भी टूट गई, जिसे ठीक करने के लिए कर्मचारी कंचन औदित्य मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रक से हरियाणा की बनी तीन बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। क्लीनर को हिरासत में ले लिया है।
ब्रेकर बनवाने की मांग
घटनास्थल पर मौजूद मिन्नी दुबे,हरीशचंद्र समेत अन्य लोगों ने रजीपुर में रोड ब्रेकर बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि ब्रेकर न बनने से रजीपुर में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।