फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A scuffle with the inspector for refusing to drink alcohol on the road

सड़क पर शराब पीने से मना करने पर दरोगा से हाथापाई

Sat, 06 Nov 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
A scuffle with the inspector for refusing to drink alcohol on the road
फर्रुखाबाद। सड़क पर शराब पीने से रोकने पर पूर्व सैनिक ने दरोगा से हाथापाई कर दी। पुलिस पकड़ने पहुंची तो घर की महिलाएं भी भिड़ गई। पुलिस पूर्व सैनिक को कोतवाली ले गई। नेताओं का दबाव पड़ने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद ब्लाक के क्षेत्र के एक सपा नेता के बेटे का पूर्व सैनिक गनर है। वह शहर के अंगूरी बाग में रहता है। शुक्रवार को गनर कुछ मित्रों के साथ सड़क पर मेज कुर्सी डालकर शराब पी रहा था। कोतवाली के एक दरोगा सिपाही के साथ निकली। दरोगा ने सड़क कुर्सी डाल शराब पीने से रोका। गनर व दरोगा में विवाद हो गया। गनर ने दरोगा के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

सिपाही ने दरोगा से मारपीट की जानकारी कोतवाली में दी। सूचना पर फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने गनर को पकड़ लिया। इस पर गनर के परिवार की महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं। धक्का-मुक्की के बीच पुलिस गनर को कोतवाली ले आई। देर रात को नेताओं का दबाव पड़ने पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि गनर का मोहल्ले के युवक से विवाद हो गया था। पुलिस गनर को पकड़कर लाई थी। दोनों पक्षों में समझौता होने पर उसको छोड़ दिया गया। गनर की दरोगा से मारपीट नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed