{"_id":"6a00d54f1275cf0cc3028dd5","slug":"a-sand-carrying-dumper-collided-with-five-poles-leaving-12-villages-without-electricity-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-141928-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बालू ले जा रहे डंपर की टक्कर से पांच पोल टूटे, 12 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बालू ले जा रहे डंपर की टक्कर से पांच पोल टूटे, 12 गांवों की बिजली गुल
Mon, 11 May 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 11 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
शमसाबाद। क्षेत्र के गांव गुटैटी दक्षिण के पास बालू लेकर जा रहे डंपर की टक्कर से बिजली के पांच पोल टूट गए। इससे क्षेत्र के 12 गांव की बिजली गुल हो गई। पोल न बदले जाने से रविवार को भी बिजली चालू नहीं हो सकी। वहीं सत्ताधारी के दबाव के चलते डंपर चालक के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
अमृतपुर बिजली उपकेंद्र के चपरा फीडर से गुटैटी दक्षिण सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। रात करीब दो बजे के बाद बालू से भरा डंपर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। पोल टूटने से तारों में हुई स्पार्किंग के साथ बिजली गुल हो गई। तार डंपर में उलझ गए। इसी बीच ग्रामीणों ने डंपर को घेर लिया। सूचना पर पुलिस व बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उपकेंद्र से लाइन कटवाकर तारों की मरम्मत का काम शुरू कराया। इस बीच मौका पाकर डंपर चालक भाग गया। बताया जा रहा है कि सत्ताधारी की हनक के आगे बिजली विभाग कार्रवाई करने से हाथ पीछे खींच रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के पांच पोल टूटे हैं। रविवार को भी टूटे पोल न बदले जाने से बिजली चालू नहीं हो सकी। ग्रामीणों को कहना है कि सत्ताधारी के दबाव में बिजली कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। अवर अभियंता शिवम तिवारी ने बताया लाइन की मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई। है अभी गांव गुटैटी दक्षिण में आपूर्ति चालू नहीं हो सकी है। पोल बदलवाकर शीघ्र ही बिजली दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।