{"_id":"6a455d982f600e6f260f2e2e","slug":"a-rally-was-held-to-convey-the-message-of-100-child-enrollment-farrukhabad-news-c-222-1-frk1004-144636-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रैली निकली शत-प्रतिशत बच्चों के नामांकन का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रैली निकली शत-प्रतिशत बच्चों के नामांकन का दिया संदेश
विज्ञापन
फोटो-5 कलक्ट्रेट में स्कूल चलो अभियान को झंडी दिखातीं डीएम डॉ. अंकुर लाठर। स्रोत: सूचना विभाग
फर्रुखाबाद। स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने भाग लिया। शत-प्रतिशत नामांकन का संदेश दिया गया।
रैली में राजेपुर के जूनियर हाईस्कूल के बच्चे पीटी ड्रेस में बैंड लेकर चल रहे थे। बैंड की ध्वनि पर बच्चे नारे लगा रहे थे। फतेहगढ़ कोतवाली से होते हुए स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम पहुंचकर रैली संपन्न हुई। छात्र-छात्राओं के हाथों में जागरूकता संबंधी नारे लिखी हुईं तख्तियां थीं। सभी बच्चे नारे लगाकर लोगों को जागरूक कर रहे थे। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, प्रभारी जिला समन्वयक बालिका सुनील प्रताप सिंह मौजूद रहे।
उधर, विकासखंड मोहम्मदाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरगांव में जनपद स्तरीय कार्यक्रम हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में नवीन नामांकन वाले छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उन्हें पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों को संकल्प दिलाया कि गांव का कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे। इस दौरान बीईओ भारती शाक्य, प्रधानाध्यापक कमलेश शाक्य, आकाश मिश्र, मनीष अवस्थी, ग्राम प्रधान कुंतेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
अमृतपुर। परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजेपुर ब्लॉक के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जागरूकता रैलियां निकाली गईं। रैली में शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की।
जूनियर हाईस्कूल बहादुरपुर, कंपोजिट अमैयापुर पूर्वी, कंपोजिट विद्यालय तुषौर, प्राथमिक विद्यालय पट्टी दारापुर, कंपोजिट विद्यालय सबलपुर, जूनियर हाईस्कूल खुटिया, कंपोजिट विद्यालय ताजपुर, जूनियर हाईस्कूल बनका, प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर चकई आदि में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। विद्यालय परिसर से शुरू होकर गांव के प्रमुख मार्गों से रैली गुजरी।