{"_id":"695d686c07e27e6a1208c789","slug":"a-proposal-has-been-sent-for-the-widening-of-the-kamalganj-jahangunj-road-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-135421-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कमालगंज-जहानगंज मार्ग के चौड़ीकरण का भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कमालगंज-जहानगंज मार्ग के चौड़ीकरण का भेजा प्रस्ताव
Wed, 07 Jan 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कमालगंज-जहानगंज मार्ग की डेढ़ गुना चौड़ाई बढ़ेगी। इसके लिए व्यय वित्त समिति (एक्सपेंडीचर फाइनेंस कमेटी) में 1842.41 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट स्वीकृत होने पर काम शुरू होगा। अभी सड़क की 3.75 मीटर चौड़ाई है, जिसे बढ़ाकर 5.5 मीटर किया जाएगा।
कंपिल से श्रंगीरामपुर तक पर्यटन कॉरिडोर के लिए भी कमालगंज-जहानगंज मार्ग महत्वपूर्ण है। मेजर डिस्ट्रिक रोड (एमडीआर) के रूप में पिछले वर्षों में स्थापित हुए छिबरामऊ-फतेहगढ़ मार्ग से जुड़े जहानगंज-कमालगंज मार्ग की लंबाई 9.25 किलोमीटर है। काफी समय से जहानगंज से लेकर कमालगंज तक सड़क बुरी तरह टूटी हुई है। सड़क पर गड्ढों की भरमार है। इससे आवागमन में भारी परेशानी लोगों को होती है।
बताया जा रहा है कि चौड़ीकरण प्रस्ताव होने से सड़क की वृहद मरम्मत रुकी हुई है। यदि ऐसे ही मरम्मत हुई तो फिर चौड़ीकरण का प्रस्ताव आगे खिसक सकता है। अब शासन की व्यय वित्त समिति में सड़क के चौड़ीकरण प्रस्ताव भेजा गया है। समिति से स्वीकृति मिलते ही बजट आवंटन हो सकेगा। कमालगंज से यह सड़क जहानगंज चौराहे पर मिलती है। जहां से छिबरामऊ-फतेहगढ़ मार्ग को क्रास करके पतौंजा, मौधा, नवोदय विद्यालय होते हुए मोहम्मदाबाद और उसके आगे नीबकरोरी व संकिसा की सड़क मिलती है।
विज्ञापन
भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण बड़ी उपलब्धि होगी। जिले के तीर्थस्थलों के लिए भी आवागमन अत्यधिक सुविधाजानक होगा। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता आरके राजपूत ने कहा कि जहानगंज-कमालगंज सड़क के चौड़ीकरण को शासन ने प्राथमिकता में ले लिया है। सड़क की ईएससी भी हो गई है। साढ़े पांच मीटर चौड़ाई में सड़क बनेगी। इससे दोनों ओर से वाहन एक साथ निकल सकेंगे।