{"_id":"5da46d1d8ebc3e93a95335f2","slug":"a-mutilated-body-of-a-girl-found-on-a-railway-track-farrukhabad-news-knp5195391194","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला छात्रा का क्षत-विक्षत शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला छात्रा का क्षत-विक्षत शव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
- रेलवे ट्रैक पर मिला छात्रा का शव, हत्या का आरोप
- स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भरा पंचनामा
शमसाबाद। कोचिंग पढ़ने गई छात्रा का शव सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई व पिता ने छात्रा का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में छात्रा की मौत ट्रेन से कटने के कारण होना बताई गई।
थाना क्षेत्र के निवासी किसान की 17 वर्षीय पुत्री कक्षा 12 की छात्रा थी। वह रविवार शाम 6.30 बजे कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकली थी। वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश की पर उसका पता नहीं चला। गांव में ही उसकी सहेली से जानकारी की तो पता चला कि छात्रा कोचिंग पहुंची ही नहीं थी। रात भर तलाश के बाद भी छात्रा के न मिलने पर परिवार के लोग घर लौट आए।

सोमवार सुबह परिजनों को सूचना मिली रेलवे ट्रैक की गेट संख्या 174 सी से 200 मीटर दूरी पर एक किशोरी का शव पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही परिजन वहां पहुंचे और छात्रा की पहचान की।
मृतका के शरीर पर कपड़े नहीं थे। वहां लगी भीड़ से कुछ लोगों ने शव पर कपड़ा डाल दिया। परिजनों ने पुत्री का अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताई।

स्टेशन मास्टर शमसाबाद की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डॉ विकास ने शव का पोस्टमार्टम किया। उनके मुताबिक छात्रा की मौत ट्रेन से कटने से हुई है। एसओ रामबाबू सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या की लग रही है। परिजन जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
।
।