फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A man tore up the SIR form and hit the BLO in the face, and lodged an FIR.

Farrukhabad News: एसआईआर फार्म फाड़कर बीएलओ के मुंह पर मारा, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 02 Dec 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 02 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
A man tore up the SIR form and hit the BLO in the face, and lodged an FIR.
फर्रुखाबाद। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) कार्यक्रम में लगीं बूथ लेबल ऑफिसर (बीएलओ) के साथ एक युवक ने अभद्रता कर दी।
विज्ञापन

गाली गलौज कर एसआईआर फार्म फाड़कर मुंह पर मार दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार में ले लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव तुर्कीपुर में बीएलओ उर्मिला देवी गांव में घूमकर मतदाताओं को दिए गए फार्म सोमवार शाम करीब चार बजे जमा कर रही थीं। उसी समय गांव के ही अनस उर्फ गुड्डू से उन्होंने फार्म जमा करने की बात कही। आरोप है कि अनस फार्म जमा करने में आनाकानी करने लगा। बीएलओ ने कहा कि जल्दी जमा कर दें। इससे अनस गुस्सा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बीएलओ उर्मिला को गाली देनी शुरू कर दी। कुछ लोगों ने अनस को शांत करने का प्रयास किया। मगर उसने एसआईआर फार्म को फाड़कर बीएलओ के मुंह पर मार दिया। उर्मिला देवी ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी।

जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पुलिस बल के साथ तुर्कीपुर पहुंचे। उन्होंने आरोपी अनस के घर दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बीएलओ के शिकायती पत्र पर अनस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। चुनाव आयोग के कार्य में असहयोग करने वाले पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed