फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A family of six fasting

एक परिवार के छह लोग अनशन पर बैठे

Sat, 03 Sep 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sat, 03 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
A family of six fasting
धरने पर बैठे पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
पट्टे पर मिली जमीन पर दबंगों का कब्जा किए जाने की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज एक परिवार के छह लोगों ने आमरण अनशन शुरू किया है। यह जिला पूर्ति कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठे हैं। दो दिन का समय गुजर जाने के बावजूद अधिकारियों ने अनशनकारियों की सुध नहीं ली।
विज्ञापन


गांव लुधैया निवासी घुरई को गांव में गाटा संख्या 43 से 97 तक भूमि पट्टे पर मिली है।  पीड़ित 40 साल से उस जमीन पर खेती करता चला आ रहा है। इस जमीन पर गांव के कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया और निर्माण काम भी शुरू करा दिया। विरोध करने पर दबंगों ने जाति सूचक गाली देकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कायमगंज कोतवाली में इसकी तहरीर दी। पुलिस ने तीन चार आरोपियों को पकड़ा और बाद में छोड़ दिया।
विज्ञापन


22 अप्रैल 2014 को दबंगों ने उसे जानमाल की धमकी दी। साथ ही जमीन को कब्जा मुक्त करने से इनकार कर दिया। तब से लगातार जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए कोतवाली से उच्च अधिकारियों तक पीड़ित चक्कर लगा रहा है। सुनवाई न होने पर पीड़ित घुरई, अपने पुत्र महेन्द्र, धर्मेन्द्र, पुत्रवधू विमला, नन्हीं और पौत्र बबलू के साथ गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आमरण अनशन पर बैठ गया। दो दिन से चल रहे अनशन की जानकारी होने के बाद भी अधिकारी पीड़ितों की सुध लेने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed