फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A breeze of sanctity is blowing through the city of faith.

Farrukhabad News: आस्था की नगरी में बह रही पुण्य की बयार, हर-हर गंगे का जयघोष

Mon, 05 Jan 2026 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 05 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
A breeze of sanctity is blowing through the city of faith.
फोटो-32, गंगा में दीपदान करतीं महिलाएं। संवाद
फर्रुखाबाद। पांचालघाट स्थित आस्था की नगरी मेला रामनगरिया में अब पुण्य की बयार बह निकली है। पौष पूर्णिमा पर मेले का शुभारंभ होने के साथ कल्पवासी भी तपस्या में लीन हो गए। पंडालों में भागवत कथा, घाटों में दीपदान सहित धर्म की धारा तेज होने की लगी है।
विज्ञापन


पतित पावनी मां गंगा का तट श्रद्धालुओं की श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। भोर में गंगा स्नान कर कल्पवासी पुण्य प्राप्ति का कोई अवसर छोड़ना नहीं चाह रहे हैं। संतों के आश्रमों में भागवत कथाओं का दौर शुरू हो गया है। हवन, पूजन, कीर्तन और भजनों से वातावरण भक्तिमय है। घाटों पर गंगापुत्र चंदन घिसते नजर आते हैं तो गंगास्नान करने वाले श्रद्धालु भी गंगापुत्रों को दान दिए बगैर नहीं जाते। संकल्प, भोज, दान-दक्षिणा का दौर पूरे दिन जारी रहा।
विज्ञापन

रविवार को शीतलहर और गलन भरे दिन की शुरुआत हुई। सूर्यदेव की किरणों की तपिश लोगों को बाहर की खींच लाईं। गंगा किनारे कल्पवास कर रहीं हरदोई की रामबेटी, सरोजनी, बिट्टो, अनीता आदि अपनी राउटी के बाहर धूप में बैठकर लाउडस्पीकर पर बज रहे भजन सुनकर गुनगुनाती दिखीं। पूछने पर बताया कि एक माह तक उनकी दिनचर्या में यही शामिल रहेगा। भोलेपुर हनुमान मंदिर के महंत एवं वैष्णव संप्रदाय के अध्यक्ष मोहनदास के आश्रम में प्रतिदिन सायंकाल भजन-कीर्तन का आयोजन शुरू हो गया है। पंडाल में पहुंचकर श्रद्धालु हरिनाम का रसपान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

====
मेला बाजार में दुकानें तैयार करने में जुटे दुकानदार

फोटो-26 मेला में दुकानें बनाते दुकानदार। संवाद
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया का तीन जनवरी को शुभारंभ हो चुका है। मेला के शुरू होने के बाद दुकानदार अपनी दुकानों को सजाने में जुट गए हैं। मेले के मुख्य मार्ग, सीढ़ी संख्या एक व दो पर बाजार लगता है। बाजार में लगी दुकानों की नाप होने के बाद दुकानदार अपनी दुकानों को लगाने लगे हैं। जो दुकानें लग गई हैं, वहां पर गंगा स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालु खरीदारी करने लगे हैं।

====
कथा सुनने से पाप से मुक्त हो जाता है पापी
फोटो- 27 सांस्कृतिक पंडाल में कथा में प्रवचन करते पंडित तिलकेंद्र शेखर त्रिपाठी। संवाद
फोटो-28 सांस्कृतिक पंडाल में कथा सुनते लोग। संवाद
- पहले दिन धुंधकारी की कथा का सुनाया प्रसंग
-गायत्री मंत्र जप के बताए नियम व फल

फर्रुखाबाद। पांचाल घाट गंगा तट के सांस्कृतिक पंडाल में श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस कथा व्यास पंडित तिलकेंद्र शेखर त्रिपाठी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से पापी व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। कथा के माध्यम से मानव जीवन का कल्याण संभव है।

उन्होंने धुंधकारी का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि कथा के प्रताप से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। कहा कि भागवत कथा मनुष्य को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने गायत्री मंत्र के जप के नियम और महत्व पर भी प्रकाश डाला। बताया कि गायत्री मंत्र का जाप जनेऊ धारण करने वाले, शिखा एवं अंग वस्त्र सहित उपवीत धारण करने वाले व्यक्ति को ही करना चाहिए। प्रातः काल में जप करने से दिन के पाप नष्ट होते हैं। दस बार गायत्री मंत्र का जाप करने से दिन-रात में किए गए पापों का नाश होता है। 108 बार जाप करने से एक वर्ष के पाप धुल जाते हैं। इस दौरान परीक्षित दिनेश सिंह सोमवंशी, आचार्य हृदेश कुमार आदि संत भक्त मौजूद रहे।
======
कथा शुभारंभ पर निकाली शोभायात्रा
फोटो-29 मेला रामनगरिया में कलशों में जल भरकर ले जाते श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक पाठक
स्वामी विवेकानंद कुटी में कथा की शुरूआत हुई। कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। पूजा अर्चना के बाद कलश कथा पंडाल में स्थापित किए गए। कथा व्यास आचार्य अतुल व्यास ने कहा कि सनक सनंद सनातन सनत कुमार और शौनक ऋषि से भगवत कथा का श्रवण करने से भक्ति के पुत्र ज्ञान वैराग्य को यौवन प्राप्त हुआ। इस दौरान परीक्षित विनोद सिंह, गीता राठौर, सुभाष त्रिवेदी, अरुण त्रिवेदी, चंद्रप्रकाश, शिवदत्त तिवारी, आदि भक्त मौजूद रहे।
======
कल्पवासियों की सुरक्षा के लिए चौकी पर फोर्स तैनात करें
अमृतपुर। अपर पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र में बनी चौकियों पर फोर्स तैनात किए जाने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए हैं। ठेकेदारों को घाटों पर बिजली व्यवस्था शुरू करने के साथ ही बैरिकेडिंग कराए जाने की बात कही।

पांचाल घाट गंगा तट लगे मेला रामनगरिया में रविवार को एएसपी अरुण कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मेला थानाध्यक्ष भोलेंद्र चतुर्वेदी को मेला क्षेत्र में बनाई गई चौकियाें पर फोर्स तैनात किया जाए। मेला में सुरक्षा को लेकर लगातार गश्त करने की बात कही। टेंट ठेकेदार को पुल के पास से दुर्वाषा ऋषि आश्रम तक बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। मेला थानाध्यक्ष ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मेले में सात वाच टावर बनाए गए हैं। एएसपी ने वाच टॉवरों को सही से बनवाने की बात कही। बिजली ठेकेदार को घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मेला क्षेत्र में 11 पुलिस चौकी बनाई गई हैं। मेले को आठ सेक्टरों में बांटा गया है। साधु-संतों और कल्पवासियों की सुरक्षा के लिए करीब 350 पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी लगाई गई है। कानपुर, औरैया, इटावा, कन्नौज जनपद से पुलिस की मांग की गई थी। बाहर के जिलों से पुलिस बल आने लगा है। बताया कि घाटों पर पुलिस लगा दी गई है। रात में लगातार गश्त जारी है। मेले में 60 घाट बनाए गए हैं।
======
बैठक में सुविधाएं न मिलने पर रोष
अमृतपुर। मेला रामनगरिया संत समिति के अध्यक्ष जूना अखाड़ा के संत सत्यगिरी महाराज ने संतों के साथ बैठक की। कहा कि मेला में तीन संत समितियां है। मेला प्रशासन की ओर से तीन समितियों में व्यवस्थाएं कराई जातीं थी लेकिन इस बार मेला प्रशासन ने कई जगह टीन शेड लगाकर व्यवस्थाएं कराई हैं। मेला में जो भी संत है। सभी संत एक बराबर हैं। हमारे जूना अखाड़ा, यादव क्षेत्र, कुशवाह क्षेत्र में अभी तक टीन शेड नहीं लगाए गए हैं। व्यवस्थाएं भी अधूरी हैं। छह जनवरी को संतों के साथ बैठक की जाएगी। उसमें निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री को समस्याओं के बारे में भी बताया जाएगा।
======
कल्पवास क्षेत्र में नहीं पहुंची बिजली, अंधेरे में कल्पवासी
फोटो-30 सबमर्सिबल पंप की लाइन में तार जोड़कर मोबाइल चार्ज करते लोग। संवाद
अमृतपुर। मेला शुरू होने के बाद भी कल्पवास क्षेत्र में बनी राउटियों में अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली ठेकेदार ने प्रशासनिक और मनोरंजन क्षेत्र की आपूर्ति शुरू कर दी है, लेकिन कल्पवास क्षेत्र में अभी भी आपूर्ति बाधित है। आवाहन अखाड़ा में थानापति रामानंद गिरी ने बताया कि मेला क्षेत्र में कई साधु-संतों के यहां बिजली की लाइन तो खींच दी गई है। उनके क्षेत्र में अभी भी विद्युत व्यवस्था नहीं हो पाई है। राउटियों में बिजली न होने से कल्पवासियों को मोबाइल चार्ज करने में परेशानी हो रही है। एक सेक्टर पर सबमर्सिबल के लिए तार लगाए गए हैं। उन्हीं तारों में ही तार जोड़कर कल्पवासी मोबाइल चार्ज कर रहे हैं।

=====
मेला में जुकाम बुखार के बढ़े मरीज

फोटो-31 मेला अस्पताल में दवा लेने के लिए लगी भीड़। संवाद
शीतलहर और सर्दी के चलते मेला रामनगरिया में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मेला में कल्पवास करने आए श्रद्धालु जुकाम बुखार व दर्द से ग्रसित हो रहे हैं। मेला में बनाए गए अस्थाई अस्पताल में दोपहर दो बजे तक 300 से अधिक मरीज दवा लेने पहुंचे।

फोटो-32, गंगा में दीपदान करतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-32, गंगा में दीपदान करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed