फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   गुरु व अभिभावक होते शिक्षक-डीआईओएस

गुरु व अभिभावक होते शिक्षक-डीआईओएस

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शिक्षकों पर समाज को बदलने की सबसे अधिक जिम्मेदारी है। क्योंकि शिक्षक गुरु और अभिभावक दोनों होते हैं। शिक्षा से वंचित लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षकों को ही आगे आना होगा। क्योंकि समाज व राष्ट्र को बदलने की ताकत केवल शिक्षक के पास ही है। यह उद्गार जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत प्रसाद पटेल ने मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए व्यक्त किए।
विज्ञापन

गुरुवार को पंडित दुर्गा प्रसाद बद्री प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुरई गुट की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए मुख्य अतिथि डीआईओएस ने कहा कि शिक्षकों के ऊपर काफी अहम जिम्मेदारियां होती हैं। इसलिए शिक्षक काफी सजगता के साथ जिम्मेदारी उठाएं। इससे पहले जिलाध्यक्ष हरिपाल सिंह यादव, जिला मंत्री रामनरेश मराल, रामबहादुर शाक्य, खुशीराम दिवाकर, राजीव कुमार, हेमनरायन पांडेय, जयकिशन रस्तोगी और विमल सचान ने डीआईओएस का मार्ल्यापण कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक समस्याओं के लिए हर माह की दो तिथियां निर्धारित करें और उनमें शिक्षकों की समस्याएं उठाएं। शिक्षक नेता इन दो तिथियों में उनसे मिलकर वार्ता भी कर सकते हैं। इस अवसर पर शेर सिंह कुशवाह, देवेंद्र सिंह कुशवाह, विनोद कुमार यादव, राकेश प्रसाद, ब्रजेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, रावेंद्र सिंह यादव, राजीव सिंह, सोबरन सिंह गंगवार, हरिओम बाथम, नोयल लुकस, शिवराम सिंह यादव, सर्वेंद्र कुमार, राधाकृष्ण दुबे, रामदेव कुशवाह, जयवंत सैनी और राजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed