फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दुल्लामई की चकबंदी निरस्त

दुल्लामई की चकबंदी निरस्त

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। विकास खंड क्षेत्र के गांव दुल्लामई में चकबंदी अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ खुली बैठक की। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने चकबंदी न कराने की मांग की। चकबंदी अधिकारी ने भी गांव की चकबंदी निरस्त करने की बात कही।
विज्ञापन

गांव दुल्लामई स्थित प्राइमरी पाठशाला में गुरुवार को चकबंदी अधिकारी खिमसेपुर अनिल सिंह, सहायक चकबंदी अधिकारी श्याम सिंह, उदयवीर सिंह और लेखपाल संजीव कुमार ने ग्रामीणों के साथ खुली बैठक की। चकबंदी न कराने को सैकड़ों ग्रामीणों ने हाथ उठाए। मात्र सात ग्रामीण चकबंदी कराने के पक्ष में रहे। इस पर चकबंदी अधिकारी खिमसेपुर ने कहा कि दुल्लामई गांव में चकबंदी नहीं करवाई जाएगी। प्रस्ताव बनाकर डीएम को भेजा जाएगा। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह, पातीराम, रामसिंह यादव, रामप्रकाश, देवेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, नवाब सिंह, अरविंद कुमार, राजवीर सिंह, हुकुमपाल और रामसनेही भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed