फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   गरीबों को आवास के लिए करना होगा इंतजार

गरीबों को आवास के लिए करना होगा इंतजार

Fri, 28 Nov 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Fri, 28 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजीव गांधी आवास योजना के तहत शहर में बनाए जाने वाले आवासों के लिए गरीबों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। जिले का चयन राजीव गांधी आवासीय योजना के तहत कराए जाने के लिए जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस प्रस्ताव के पास होने के बाद ही राजीव गांधी आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में गरीबाें के लिए आवास बनेंगे।
विज्ञापन

केंद्र में पिछली सरकार के दौरान गिहार बस्ती लकूला में राजीव गांधी आवासीय योजना के तहत 145 आवासों का प्रोजेक्ट तैयार हुआ था। इसके परवान चढ़ने से पहले ही सरकार बदल गई। अब इस पर नए सिरे से कार्रवाई शुरू की गई है। कार्यालय सूत्रों के मुताबिक पहले चरण में नगर निगमों और दूसरे चरण में नगर पालिकाओं में इस योजना को लागू किया जाना था। पहले चरण में 21 नगर निगमों में राजीव गांधी आवासीय योजना को लागू किया गया। नगर पालिका होने से राजीव गांधी आवासीय योजना फर्रुखाबाद में लागू नहीं की जा सकी। दूसरे चरण में नगर पालिकाओं में राजीव गांधी आवास योजना लागू की जानी हैा। इसके कारण जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय से फर्रुखाबाद जिले का भी प्रस्ताव राजीव गांधी आवास योजना में शामिल किए जाने के लिए भेजा जा चुका है। सरकार से प्रस्ताव पास होने के बाद शहर में राजीव गांधी आवास योजना के तहत गरीबों के लिए आवास बनेंगे। परियोजना अधिकारी सियाराम सचान ने बताया राजीव गांधी आवास योजना पहले चरण में नगर निगमों और दूसरे चरण में नगर पालिकाओं में लागू होनी है। पहले चरण में 21 नगर निगमों का चयन भी इस योजना के तहत किया जा चुका है। दूसरे चरण में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय से फर्रुखाबाद में इस योजना को लागू किए जाने का प्रस्ताव करीब चार माह पहले भेजा जा चुका है। सरकार से प्रस्ताव पास होते ही राजीव गांधी आवास योजना के तहत फर्रुखाबाद में भी आवास बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed