फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   एमडीएम बनाते समय सिलेंडर से लगी आग

एमडीएम बनाते समय सिलेंडर से लगी आग

Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बढ़पुर विकास खंड के रेहा स्थित प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम बनाते समय गैस सिलेंडर
विज्ञापन

की रबर में आग लग गई। सिलेंडर से आग की लपटें उठती देख स्कूल मेंम मौजूद बच्चों और टीचरों में हड़कंप मच गया। विद्यालय में रखे अग्निशमन यंत्र खराब होने से मौके पर धोखा दे गए। शिक्षिका ने ग्रामीणों के सहयोग से मिट्टी और पानी डाल कर आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई।

प्राथमिक विद्यालय रेहा में मंगलवार को मध्याह्न भोजन योजना के तहत नौनिहालों के लिए गैस सिलेंडर से रसोइया खाना बना रही थी। खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर की रबर में आग लग गई। रबर चूल्हे से निकल जाने के कारण इसके आसपास आग फैल गई। आग की लपटें देख खाना बना रही रसोइयां शोर मचाते हुए भाग खड़ी हुईं। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया। अध्यापिका माधवी यादव रसोईघर के पास पहुंचीं। सिलेंडर की रबर में आग लगी देख विद्यालय में रखा अग्निशमन यंत्र मंगाया गया। पुराना और खराब होने के कारण यह आग बुझाने में फेल हो गया। आग लगने की खबर गांव में फैलने से प्रधान व अन्य लोग पहुंचे। पानी और मिट्टी डाल कर आग पर काबू पाया गया। इसकी जानकारी मिलने पर एबीआरसी गंगेश शुक्ला विद्यालय पहुंचे और घटना की जानकारी ली। गंगेश शुक्ला का कहना है प्रधानाध्यापिका माधवी यादव ने बताया कि ग्रामीणों की सहयोग से आग बुझा दी गई थी। गैस सिलेंडर पाइप में आग लगने की जानकारी दिए जाने के लिए दमकल विभाग को फोन मिलाया गया। लेकिन दमकल विभाग का फोन नहीं उठा। एबीआरसी गंगेश शुक्ला का कहना है कि प्रधानाध्यापिका माधवी यादव ने बताया कि दमकल विभाग का कई बार फोन मिलाया गया। लेकिन वह नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed