{"_id":"34-207467","slug":"Farrukhabad-207467-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज में होगा नि:शुल्क आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज में होगा नि:शुल्क आपरेशन
Farrukhabad
Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल में शीतकालीन कैंप का उद्घाटन संस्थापक बाबू सिंह यादव ने किया। उन्होंने बताया कि कैंप में आने वाले मरीजों का नि:शुल्क आपरेशन किया जाएगा। इन्हें मुफ्त में दवा मिलेगी।
बैकुंठपुरी स्थित मेडिकल कालेज में लगे कैंप में मरीजों क ी जांच के बाद मुफ्त दवा वितरित की गई। मेडिकल अधीक्षक डा. एस राना ने बताया कि कैंप में ब्लड प्रेशर, हड्डी रोग, पेट की बीमारी तथा ह्रदय रोग के मरीजों के साथ ही बच्चों की विभिन्न बीमारियों का नि:शुल्क चेकअप किया गया। एमएस सर्जन डा. अनीता रंजन ने बताया कि कैंप में महिलाओं की समस्याओं का निदान किया गया। उन्होंने बताया कि मरीजों में गंभीर रोग से पीड़ित लोगों को आपरेशन के लिए भर्ती किया गया है। इन लोगों का नि:शुल्क आपरेशन किया जाएगा। इस अवसर पर डा. अनार सिंह, डा. जितेंद्र सिंह यादव, डा. आलोक सूद, डा. अजय सूद, डा. काजिम आगा, डा. नरेश झा, डा. अंकितदास, डा. नम्रता दास, डा. एके कुशवाह और डा. अजीत सिंह आदि मौजूद रहे। कालेज के एमडी डा. अनार सिंह ने बताया कि सर्दियों में गरीबों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नि:शुल्क दवा वितरण व आपरेशन की सुविधा प्रदान की गई है।