फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   हांफ गई जवानी

हांफ गई जवानी

Tue, 11 Feb 2014 05:43 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Tue, 11 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती में दौड़े 5150 युवाओं में सिर्फ 140 पास
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। 114 इंफैन्ट्री बटालियन टीए की भर्ती में देश सेवा के संकल्प के साथ हिस्सा लिया। करियप्पा मैदान के ट्रैक पर गुलाबी सर्दी में युवकों ने सरपट दौड़ लगाई।
सोमवार को बरगदियाघाट स्थित मैदान पर आधी रात से ही युवकों का जमावड़ा होने लगा था। सुबह 4 बजते ही भर्ती करवाने के को टोकन देने के लिए सैन्य जवान पहुंचे। जरनल ड्युटी सिपाही की भर्ती के लिए 25 जिलों के युवकों ने हिस्सा लिया। कागजों का सत्यापन करवाने के बाद मिले टोकन के साथ 100-100 की टोली में युवकों को राजपूत रेजीमेंट के करियप्पा मैदान पर ले जाया गया। जहां पर ट्रैक पर दमखम दिखाते हुए सरपट दौड़ लगाई। कुछ युवक तो ट्रैक पर गिरकर चुटहिल हो गए तो कुछ पहले ही चक्कर में हार मानकर मैदान छोड़ गए। भर्ती प्रक्रिया में शामिल कैप्टन राकेश सिंह ने बताया कि कुल 10000 हजार युवक भर्ती देखने के लिए शामिल हुए। शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच आदि के बाद 5150 युवकों ने दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें 140 युवक सफलता पा सके। उन्होंने बताया कि 100 युवकों को शारीरिक परीक्षण में सफल घोषित किया गया। बाकि बचे युवकों का परीक्षण मंगलवार को होगा।
विज्ञापन

फर्नीचर तोड़ जलाया, परिसर में की गंदगी
फर्रुखाबाद। सेना भर्ती में आए युवकों ने रात्रि विश्राम के दौरान कालेजों में उपद्रव किया। उन्होंने फर्नीचर और ब्लैक बोर्ड को तोड़ कर जला दिया। प्रधानाचार्या की नेमप्लेट उखाड़ दी। कालेज परिसर में चारों ओर गंदगी फैलाई। कालेज प्रशासन ने पुलिस बल बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की रात फतेहगढ़ नगर में स्थित दुर्गा नरायन महा विद्यालय, राजकीय इंटर कालेज और जीजीआईसी में रात्रि विश्राम के दौरान गैर जनपद के युवकों ने जमकर बवाल मचाया। उन्होंने कालेज में तोड़फोड़ कर उपद्रव किया। डीएन कालेज के कमरा नंबर 13 की खिड़की के दरवाजे और कुर्सी मेज तोड़ कर जला दी। कमरे में आग की लपट देख कर्मचारी रणवीर सिंह ने देखा। इसकी जानकारी प्राचार्य डा. केएम सचदेवा को दी। उनके कहने पर कालेज में तैनात पुलिस कर्मियों ने उपद्रव कर रहे युवकों को समझाकर शांत किया। तब युवकों ने फर्नीचर तोड़ने बंद किया। राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ में युवकों ने दो कमरों के ताले तोड़ने का प्रयास किया। कर्मचारियों के विरोध पर उनके साथ हाथापाई कर दी। राजकीय बालिका इंटर कालेज में ठहरे युवकों ने रात्रि के दौरान दो कमरों के पंखों को तिरछा कर दिया। कुर्सी मेज तोड़कर कमरों में जलाई। प्रधानाचार्या मीना यादव की लगी नेमप्लेट तोड़ कर ले गए। बिजली के तार उखाड़ दिए। पुस्तकालय का ताला तोड़ने का प्रयास किया। शौचालय के ताला तोड़ कर उसमें गंदगी फैलाई। यहीं हाल एमआईसी का रहा। सुबह के दौरान युवकों ने इन कालेजों के मैदानों में चारों तरफ गंदगी फैलाई। मैदानों की हालत देख कालेज अध्यापकों को दिक्कत उठानी पड़ी।
बढ़े खाने पीने की वस्तुओं के दाम
फर्रुखाबाद। भर्ती देखने आए युवकों की भीड़ को देखते हुए जगह-जगह टी स्टाल व खाने के अस्थाई होटल खुल गए। 5 रुपए की चाय 8 से 10 रुपए में तथा 30 रुपए की भोजन की थाली 50 रुपए में बिकी।
आज होगी इन जिलों के युवकों की भर्ती
फर्रुखाबाद। सेना भर्ती में उत्तर प्रदेश के हरदोई, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, मेरठ, मथुरा, गौतमबुद्घ नगर, संबल, सांबली, हापुड़, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, देवरिया, जौनपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, इलाहाबाद, कौशांबी, चंदौली और सोनभद्र जिले के युवकों की भर्ती की जाएगी।
सफाई को नहीं आए पालिका कर्मी
फर्रुखाबाद। राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ब्रजकिशोर सिंह का कहना है कि रात्रि में ठहरे युवकों ने मैदान में गंदगी फैलाई। इसकी सफाई को पालिका कर्मचारी नहीं आए। पालिका की ओर से कालेज में अस्थाई शौचालय नहीं बनाए गए। इससे दिक्कत आ रही हैं।
सरकारी अभिलेखों को खतरा
फर्रुखाबाद। राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या मीना यादव ने बताया कि सेना भर्ती देखने को ठहरे युवकों से सरकारी अभिलेखों को खतरा है। रात्रि के दौरान युवक ताले तोड़ देते है। वह ताले तोड़कर सरकारी अभिलेखों को भी जला सकते है। इसके लिए सुरक्षा की व्यवस्था की जाए।
खाना खाने को शादी में घुसे, पड़ी मार
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ नगर भोलेपुर में स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार की रात शादी समारोह कार्यक्रम चल रहा था। बारात गेस्ट हाउस के पास पहुंची। उसी दौरान सेना भर्ती रैली देखने आए कुछ युवक बारातियों के साथ गेस्ट हाउस में घुस आए और खाना खाने लगे। उसी दौरान आठ-10 युवक और घुस आए। यह देख बराती और घरातियों ने उनको रोक दिया। इसको लेकर युवकों से विवाद हो गया। बरातियों ने गेस्ट हाउस में घुसे युवको की पिटाई कर दी। मारपीट शुरू होते युवक वहां से भाग गए। इसकी जानकारी चौकी पर दी गई।

स्टेशनों पर युवकों ने किया हंगामा
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर भर्ती देखने के बाद लौट रहे युवकों ने स्टेशन पर हंगामा किया। युवक रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। यह देखकर आरपीएफ ने जैसे तैसे युवकों को वहां से हटा दिया। इसके बाद यह युवक वहां खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गए। इस बीच कानपुर जाने वाली ट्रेन के आने पर युवक उस पर सवार होने लगे तभी बोगी से उतरने वाले यात्रियों की उनसे नोंकझोंक होने लगी। उधर, कासगंज से फर्रुखाबाद को आने वाली पैसेंजर ट्रेन में शुकरूल्लापुर से चढ़े स्कूली छात्रों के बीच ट्रेन में चढ़ने को लेकर जमकर मारपीट हो गई। कुछ लोगों ने बीच में पढ़ कर दोनों गुटों को शांत किया। फर्रुखाबाद स्टेशन पर भी दोपहर के समय ट्रेनों पर यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed