{"_id":"34-162878","slug":"Farrukhabad-162878-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 केंद्रों पर 15956 परीक्षार्थी देेंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37 केंद्रों पर 15956 परीक्षार्थी देेंगे परीक्षा
Farrukhabad
Updated Sun, 15 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को 37 केंद्रों पर 15956 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षा के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से 300, माध्यमिक शिक्षा विभाग से 120 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। 39 शिक्षकों की रिजर्व में ड्यूटी लगाई गई। परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी के लिए तीन सचल दल, 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। तीन सेक्टर मजिस्ट्रेटों को रिजर्व में रखा गया है। परीक्षा की तैयारियां लेने पहुंचे डीआईजी आरके चतुर्वेदी ने पुलिस लाइन में बातचीत के दौरान बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुन्नाभाइयों की निगरानी के लिए क्राइम ब्रांच के साथ ही एसटीएफ को भी लगाया गया है। पुलिस कर्मी अपने आईकार्ड के साथ ही ड्यूटी कार्ड भी साथ रखेंगे। परीक्षा देने वालों के लिए 50 बसों को लगाया गया है, जो परीक्षार्थियों को केंद्रों पर लेकर जाएगी और वहां से लेकर आएगी। इससे पहले एसपी राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने पुलिस लाइन सभागार में कर्मचारियों को ड्यूटी के बारे में दिशा निर्देश दिए। एसपी ने सभी को निर्देश दिए कि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न होने पाएं। इसके साथ ही चेकिंग में पुलिस केंद्र व्यवस्थापकों का सहयोग मांगने पर करेगी। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी इस बात का भी ध्यान रखें कि कक्ष के अंदर नहीं जाना है।
फर्रुखाबाद। शहर के विभिन्न कालेजों में होने वाली पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की तैयारियों डीएम ने जायजा लिया। फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ स्थित केंद्र बनाए गए कालेजों में जाकर सीटिंग प्लान की जानकारी की। क्रिश्चियन इंटर कालेज, सिटी पब्लिक स्कूल, एनएकेपी, जीआईसी, भारतीय पाठशाला में उन्होंने अपनी देखरेख में सीटिंग प्लान करवाया। केंद्र व्यवस्थापकों व पर्यवेक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष के अंदर इलेक्ट्रानिक गैजेट्स, मोबाइल फोन आदि न ले जाने पाए। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ, एसपी आरपी पांडेय साथ रहे।