{"_id":"34-156708","slug":"Farrukhabad-156708-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताबों का विवरण नहीं दे रहे बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किताबों का विवरण नहीं दे रहे बीईओ
Farrukhabad
Updated Sun, 27 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी नरेंद्र शर्मा ने पांच खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। उनको तीन दिन में निशुल्क किताब वितरण की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आदश्ेा दिया है। बीएसए ने जारी नोटिस में कहा कि वर्ष 2013 में आपूर्ति की गई किताबों का उठान मुख्यालय से हो चुका है। इनका वितरण कितना हुआ और अभी कितनी किताबें अवशेष है। इसकी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई।
बीएसए नरेंद्र शर्मा ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को सूचनाएं उपलब्ध न कराने पर चेतावनी दी है। उन्होंने नोटिस जारी कर कहा कि मुख्यालय से जो सूचनाए मांगी जाती है। वह समय से उपलब्ध नहीं कराई जाती। इस कारण उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहनी पड़ती है। विभागीय कार्य में इस तरह की उदासीनता, लापरवाही खेदजनक है। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही दोबारा हुई तो कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियो को पत्र लिखा जाएगा।