{"_id":"34-156564","slug":"Farrukhabad-156564-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-साइकिल की भिड़ंत में ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक-साइकिल की भिड़ंत में ग्रामीण की मौत
Farrukhabad
Updated Sat, 26 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। गांव अलावलपुर मोड़ के पास बाइक और साइकिल की भिड़ंत में साइकिल सवार की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दंपति घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बीच धीरपुर निवासी अमित कुमार अपनी पत्नी कमलेश देवी के साथ बाइक से मोहम्मदाबाद बाजार जा रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे अलावलपुर मोड़ कमल ईंट भट्ठा के पास अमित की बाइक की भिड़ंत सामने से आ रहे साइकिल सवार सोनपाल जाटव निवासी नगला सुभान खां से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। यहां चिकित्सक ने सोनपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दंपति को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनपाल जाटव का शव देख पत्नी रामबेटी, बेटा अनूप कुमार, अवनीश और पुत्री चांदनी का रो-रोकर बुरा हाल था।