फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ताला तोड़ मकान से उड़ाया एक लाख का माल

ताला तोड़ मकान से उड़ाया एक लाख का माल

Thu, 24 Oct 2013 05:40 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Thu, 24 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रिटायर्ड सैनिक के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर नगदी और जेवरात चुरा ले गए। मकान मालिक ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच तो की, किंतु तहरीर के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला कादरीगेट बिर्राबाग निवासी रिटायर्ड सैनिक कमलेश तिवारी मंगलवार की सुबह अपने गांव थाना मेरापुर के गांव अर्जुनपुर गए थे। रात में मुख्य गेट का ताला तोड़ चोर मकान के अंदर घुस गए। चोराें ने दरवाजे को बंद कर अंदर के दो कमरों के ताले तोड़ डाले। इसके बाद वहां रखे बक्सों और अटैचियों को भी खोल दिया। चोर नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। बुधवार की तड़के आसपास के लोगों ने जब कमलेश तिवारी का टूटा दरवाजा देखा तो इसकी जानकारी फोन कर कमलेश को दी। सूचना पर कुछ ही समय बाद कमलेश और परिवार के अन्य लोग मौके पर आ गए। सामान बिखरा देख परिजनों के होश उड़ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। कमलेश ने बताया कि चोर उसके घर से करीब एक लाख रुपये का माल ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed