{"_id":"34-150427","slug":"Farrukhabad-150427-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में मौत पर उपद्रव, वाहन फूंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में मौत पर उपद्रव, वाहन फूंका
Farrukhabad
Updated Fri, 13 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। तेज गति से आए लोडर से कुचलकर युवक की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने लोडर को आग के हवाले कर दिया। रास्ता जाम कर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो पथराव शुरू हो गया। एसडीएम के समझाने-बुझाने पर करीब तीन घंटे बाद रास्ता खुला।
मऊदरवाजा के गांव अदिउली निवासी सवित सिंह (18) पुत्र महेंद्र कुमार मोबाइल रिचार्ज करने के लिए हथियापुर स्थित दुकान पर खड़ा था। उसके पास हथियापुर के ही अनस (5) पुत्र नयाब, राहुल (18) पुत्र महेशचंद्र शर्मा भी खड़े थे। शाम करीब 5.30 बजे फर्रुखाबाद की ओर से तेज गति से आया लोडर बेकाबू हो गया। लोडर ने दुकान की दीवार को तोड़ते हुए तीनों को कुचल दिया। सवित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों घायल हो गए। हादसा देख लोडर पर सवार लोग कूद कर भाग गए।
लोगों ने राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव कुतलुपुर निवासी चालक संदीप को पकड़ लिया और पीटना शुरू किया। घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया। आक्रोशित लोगों ने सवित का शव सड़क पर रख रास्ता जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। इस बीच वहां आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने लोडर के टायरों से हवा निकालने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। लोडर धू-धू कर जलने लगा। इससे अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बेकाबू होते देख कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो पथराव शुरू हो गया। इससे पुलिस को भी छुपना पड़ा। रात करीब 8.30 बजे एसडीएम राकेश पटेल व अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर रास्ता खुलवाया। अफसरों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।