{"_id":"34-150283","slug":"Farrukhabad-150283-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलधारा में बहे विद्यालय के चार कमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलधारा में बहे विद्यालय के चार कमरे
Farrukhabad
Updated Fri, 13 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। गंगा और रामगंगा की बाढ़ ने तीन ब्लाक के 35 परिषदीय विद्यालयों को नुकसान पहुंचाया है। एक विद्यालय के चार अतिरिक्त कमरे गंगा में बह गए हैं। नदियों का जलस्तर कम होने से कटान तेज हो गया है। इससे ग्रामीण भयभीत हैं।
गंगा और रामगंगा की बाढ़ का पानी 135 गांवों में भर गया था। हालांकि अब पानी कम हो रहा है। बाढ़ के बाद से स्कूलों में पढ़ाई ठप है। तमाम विद्यालयों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा है। जहां पानी उतर गया है उन स्कूलों के फर्श, प्लास्टर टूट गया है। तीन ब्लाकों के 35 विद्यालयों को नुकसान पहुंचा है। खंड शिक्षाधिकारियों ने इस बावत अपनी रिपोर्ट बीएसए को भेज दी है। शमसाबाद विकास खंड में बाढ़ प्रभावित इलाके में 17 विद्यालय क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कायमगंज में 16 विद्यालयों तो बढ़पुर में दो विद्यालय भवनों को नुकसान हुआ है। इनकी फर्श टूट गई, दीवारों का प्लास्टर टूट गया है तो कुछ के दीवारों में दरारें आ गई हैं। बाढ़ प्रभावित राजेपुर ब्लाक की अभी तक सूची नहीं बनी है। सबसे ज्यादा विद्यालय इसी ब्लाक के प्रभावित हुए हैं। शमसाबाद विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कटरी तौफीक में बने अतिरिक्त चार कमरे कटान के कारण गंगा में समा चुके है। बीएसए नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए विद्यालयों की सूची तैयार हो रही है।
नदियों का जलस्तर घटा
फर्रुखाबाद। गंगा और रामगंगा का जलस्तर कम हो गया है लेकिन कटान तेज है। बुधवार को नरौरा से गंगा में 21102 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसका जलस्तर 135.65 मीटर पर है। रामगंगा में 1915 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जबकि जलस्तर 135.15 मीटर पर है।