{"_id":"68ffbdf2b241c019e70214e5","slug":"916-students-skipped-the-deled-exam-and-were-searched-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-131844-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 916 ने छोड़ी डीएलएड परीक्षा, हुई तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 916 ने छोड़ी डीएलएड परीक्षा, हुई तलाशी
Tue, 28 Oct 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 16 क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मुख्यगेट पर अभ्यर्थी की तलाशी लेते आंतरिक सचल दल के सदस्य। सं
फर्रुखाबाद। डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा जिले के सात केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच सोमवार से शुरू हुई। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। पहले दिन 916 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की ओर से आयोजित डीएलएड परीक्षा में सोमवार को प्रथम सेमेस्टर में बाल विकास विषय व दोपहर की पाली में शिक्षण अधिगम के सिद्धांत विषय का पेपर था। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में मुख्य गेट पर ही आंतरिक सचल दल के सदस्यों ने परीक्षार्थियों की तलाशी ली। परीक्षार्थियों के जूते-मोजे भी उतरवाए गए। बैग, मोबाइल आदि सामग्री को मुख्य गेट पर ही जमा करवा लिया गया।
राजकीय इंटर कॉलेज व फर्रुखाबाद सिटी गर्ल्स इंटर कॉलेज में भी यही नजारा देखने को मिला। पहली पाली में सुबह 10 से 12 बजे व दूसरी पाली में दोपहर 1.30 से 3.30 बजे तक परीक्षा हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने रस्तोगी इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज व कानौडिया बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा देकर निकलीं खतराना की गीता और नाला मछरट्टा के रिंकू सिंह का कहना था कि बाल विकास से संबंधित प्रश्न न ज्यादा कठिन थे न ज्यादा सरल।
कंट्रोल रूम प्रभारी रुचि गंगवार ने बताया कि पहली पाली में पंजीकृत 2692 में 2393 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 299 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 2704 में 2087 परीक्षा देने आए। 617 अनुपस्थित रहे, कुल 916 से परीक्षा छोड़ी है। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि परीक्षा में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।