फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   जनपद पहुंचा मोबाइल अस्पताल, गुरुवार से क्षेत्रों में देगा ड्यूटी

जनपद पहुंचा मोबाइल अस्पताल, गुरुवार से क्षेत्रों में देगा ड्यूटी

Thu, 28 Mar 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
जनपद पहुंचा मोबाइल अस्पताल, गुरुवार से क्षेत्रों में देगा ड्यूटी
फर्रुखाबाद। जिले में आज से मोबाइल अस्पताल ग्रामीणों की सेहत का ख्याल रखेगा। इसमें एक चालक समेत पांच लोगों को नियुक्ति दी गई है। पिछले माह 18 फरवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अस्पताल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। स्टाफ की कमी के कारण मोबाइल अस्पताल संचालन में कुछ विलंब हुआ। लेकिन अब इसका सीधा लाभ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन


जिले के कई क्षेत्रों में चिकित्सीय सुविधाएं बिल्कुल नहीं हैं। ऐसे क्षेत्रों के लिए मोबाइल अस्पताल सेवा वरदान साबित होगी। इसमें प्राथमिक उपचार के लिए सभी तरह की सामान्य दवाएं उपलब्ध हैं। इसमें खून की जांच करने की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इसकी जांच रिपोर्ट भी तुरंत मिल जाएगी। इस अस्पताल को 18 फरवरी को सीएम ने लखनऊ से हरी झंडी दिखाई थी। 19 फरवरी को इस अस्पताल को जिले में सक्रिय होना था। लेकिन यह करीब 40 दिन बाद जनपद में पहुंचा। इस विषय में डाक्टर योगेश ने बताया कि स्टाफ की कमी से अस्पताल को रवाना नहीं किया जा सका था। अब अस्पताल का स्टाफ पूरा हो पाया है।
विज्ञापन


ऐसा होगा मोबाइल अस्पताल
इस अस्पताल में एक एमबीबीएस डाक्टर, एक फार्मासिस्ट एक नर्स व एक एलटी मौजूद रहेंगे। यह अस्पताल उन क्षेत्रों में काम करेगा जहां पर आसानी से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। सीएमओ ने सभी ब्लाकों के चिकित्साधीक्षक को अपने अपने क्षेत्र में ऐसे 12-12 स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दे दिया गया रूट चार्ट
मोबाइल अस्पताल का रूट चार्ट अस्पताल के एलटी व डाक्टर को दे दिया गया है। बढ़पुर ब्लाक को छोड़कर अन्य सभी ब्लाक में काम करेगा। सभी में कुल मिला कर 72 गांवों को चिह्नित किया गया है।


अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है मोबाइल अस्पताल
मोबाइल अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें मरीज के लिए एक व्हील चेयर एक स्ट्रेचर व अन्य सुविधाएं भी दी गई हैं। इसमें लैब टेक्नीशियन व फार्मासिस्ट के पास जांचें आदि करने के लिए एक-एक लैपटॉप भी दिया गया है। यही कारण है कि इसमें तुरंत जांच रिपोर्ट मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed