{"_id":"617060f5961e721f4b12bba9","slug":"90-polling-places-and-11-polling-stations-increased-farrukhabad-news-knp659398119","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव: 90 मतदेय व 11 मतदान केंद्र बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव: 90 मतदेय व 11 मतदान केंद्र बढ़े
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान केंद्र पर 1500 की अपेक्षा 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। जिन केंद्रों पर 1500 मतदता थे, उनके मतदाताओं को दूसरे केंद्र से जोड़ दिया गया है। इससे 90 मतदेय स्थल और 11 मतदान केंद्रों में वृद्धि हुई है।
अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता में कहा कि निर्वाचन नामावलियों के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान एक नवंबर से शुरू होगा। उसी दिन प्रकाशन के बाद 30 नवंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी।
7, 13, 21 और 28 नवंबर को निर्वाचन नामावलियों के पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलेगा। 20 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा। पांच जनवरी को निर्वाचन अंतिम प्रकाशन होगा। कोरोना संक्रमण को
विज्ञापन
लेकर इस बार 1500 मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों की क्षमता में कमी कर दी गई है। अब अधिकतम 1200 मतदाताओं को केंद्र पर रखा गया है। इससे 1536 मतदेय स्थलों की संख्या 1626 हो गई है और 978 मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 989 हुई है।
जिले में इस समय 13 लाख 64 हजार 809 मतदाता हैं। इसमें 6 लाख 25 हजार 744 महिला और 7 लाख 39 हजार 42 मतदाता हैं। इसके अलावा अन्य श्रेणी के 23 मतदाता हैं। एडीएम ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से
कहा कि मतदाता सूची में किसका नाम गलत है, और किसका जुड़वाना है। इसके लिए बीएलओ के साथ बूथ लेबल एजेंट(बीएलए) को लगाया जाएगा। बूथवार बीएलए की नाम बनाकर जिला निर्वाचन कार्यालय में राजनैतिक दलों के नेता उपलब्ध करा दें, ताकि ड्यूटी लगा सके। एडीएम ने बताया कि अभी तक पांच से छह हजार गलत नामों को मतदाता सूची से हटाया जा चुका है।
मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग ने वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप लांच किया है। इस एप के माध्यम से मतदाता बनने के लिए ऑन लाइन आवेदन किया जा सकता है। नाम व अन्य संशोधन भी कराया जा सकता है। यह एप मतदाताओं की सुविधा में कारगर होगा।