{"_id":"5e2b3d728ebc3e4b142c4c23","slug":"8-centre-banae-gayee-farrukhabad-news-knp540500870","type":"story","status":"publish","title_hn":"83 मदरसों की बोर्ड परीक्षा को बनाए गए 8 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
83 मदरसों की बोर्ड परीक्षा को बनाए गए 8 केंद्र
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मदरसा बोर्ड की 25 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए जनपद में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 83 मदरसों के छात्र परीक्षा देंगे। शुक्रवार को विकास भवन स्थित अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक बुलाकर परीक्षा की रूपरेखा बनाई गई। इसमें अनुपस्थित एक केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश बघेल ने जनपद में अपने कार्यालय में सभी आठ केंद्र व्यवस्थापकों व प्रधानाचार्यो के साथ बैठक की। 25 फरवरी से 05 मार्च तक परीक्षाएं आयोजित होंगी। निर्धारित परीक्षा केंद्रों मदरसा फैजे ऑम हायर सेकेंड्री स्कूल फर्रुखाबाद, आदर्श इंटर कालेज पितौरा, मौलाना आजाद इंटर कालेज कमालगंज, मदरसा अहसनुल उलूम शेखपुर, मदरसा जफरूल इस्लाम पब्लिक स्कूल जरारी, डा.जाकिर हुसैन इंटर कालेज जहांगीरपुर, दुर्गा शिक्षण संस्थान कमालगंज के व्यवस्थापक बैठक में शामिल रहे। मेहंदी हसन इंटर कालेज जरारी से कोई प्रतिनिधि न आने पर नोटिस जारी किया गया। उन्होंने बताया कि डीएम की अध्यक्षता में शैक्षिक सत्र 2020 की परीक्षा के लिए कुल परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें पांच किमी के दायरे में आने वाले 83 मदरसों के छात्र परीक्षा देंगे। तहसील कायमगंज में एक मदरसे के परीक्षा केंद्र की दूरी अधिक हो गई है। केंद्र व्यवस्थापकों को आवंटित मदरसों की सूची, समय-सारिणी व पासवर्ड उपलब्ध कराये गये। परीक्षा केंद्रों परे शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए। परीक्षा का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा, जिस पर मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण कराया जाएगा।