फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   8 BLOs found missing in inspection, instructions for action

एडीएम के निरीक्षण में 8 बीएलओ गायब, कार्रवाई के निर्देश

Sat, 05 Dec 2020 06:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
8 BLOs found missing in inspection, instructions for action
शहर के क्रिश्चियन इंटर कालेज के बूथ पर जानकारी करते एडीएम विवेक श्रीवास्तव। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सामान्य निर्वाचन विशेष पुनरीक्षण अभियान में भी बूथों से बीएलओ गायब रहे। एडीएम ने शनिवार को निरीक्षण किया तो 8 बीएलओ अनुपस्थित मिले। उन्होंने तहसीलदार को बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव सामान्य निर्वाचन के तहत मतदाता पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। शनिवार को विशेष अभियान के तहत बीएलओ को पोलिंग बूथ पर बैठ कर नए मतदाता बनाने व संशोधन के लिए आवेदन भरवाने थे।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने तहसीलदार सदर राजू कुमार के साथ बूथों का निरीक्षण किया। इसमें प्राइमरी स्कूल बढ़पुर में दो बीएलओ में से एक, कन्या जूनियर स्कूल बढ़पुर में चार में दो, जबकि क्रिश्चियन कालेज पोलिंग बूथ पर नौ में पांच बीएलओ गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बद्रीविशाल डिग्री कालेज में सभी बीएलओ उपस्थित थे। 15 जनवरी तक पुनरीक्षण अभियान पूर्ण करने के साथ मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि चार बूथों के निरीक्षण में 8 बीएलओ गायब मिले। उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed