फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   शोभायात्रा निकाल साधु-संतों ने तलबारबाजी के करतब दिखाए

शोभायात्रा निकाल साधु-संतों ने तलबारबाजी के करतब दिखाए

Thu, 31 Jan 2019 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा निकाल साधु-संतों ने तलबारबाजी के करतब दिखाए
फर्रुखाबाद। मेला श्रीरामनगरिया में कल्पवास कर रहे विभिन्न आध्यात्मिक क्षेत्रों से शोभायात्राएं निकली गईं। इनमें शामिल साधु-संतों ने तलवारबाजी आदि के करतब दिखाए। यात्राओं का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन


मेला श्रीरामनगरिया में गुरुवार को बरगदियाघाट अखिल भारतीय पंचशेराबाई त्यागी खालसा के महंत विष्णुदास, मुनेश्वर आश्रम के महंत रामप्रकाश और पंच अखिल भारतीय रामानंदी निर्मोही अनी अखाड़ा के महंत सतीशदास के नेतृत्व में क्षेत्रों से शोभायात्राएं निकाली गईं। अखिल भारतीय पंचशेराबाई त्यागी खालसा की शोभायात्रा में ठाकुरजी महाराज की पालकी यात्रा भी शामिल रही।
विज्ञापन


शोभायात्राओं में शामिल साधु-संतों ने तलवारबाजी आदि के हैरतअंगेज करतब दिखाए। साधु-संतों के करतब देखने के लिए कल्पवासियों के साथ ही मेला घूमने आए लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान पुलिसबल भी मौजूद रहा। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्राओं का स्वागत किया गया। साधु-संतों ने शोभायात्रा के बाद गंगाजल भरा और फिर अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर उसी जल से पूजन-अर्चन किया। गोपालदास, श्यामकिशोर दास, रामलखन दास, रामबाबू, मुनीश्वर आश्रम, लज्जाराम आश्रम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed