फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   68th Independence Day will be on great fanfare , market ready

68वें स्वतंत्रता दिवस पर होगी खूब धूमधाम, बाजार भी तैयार

Wed, 12 Aug 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 12 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
68th Independence Day will be on great fanfare , market ready
स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए शहरी तैयार हैं। इस खास दिन के
विज्ञापन
लिए दुकानदारों ने तिरंगा झंडों, बैजों और टोपियों का तगड़ा स्टाक कर रखा है। इस बार कपड़े का तिरंगा और चाइनीज हैट लोगों को खूब भा रहे हैं। जिले भर में झंडा, टोपी, बैज की बिक्री से 20 लाख की आय होने का अनुमान है।

शनिवार को 68वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए शहरियों ने तैयारियां कर ली हैं। बाजार भी तैयार है। दुकानदारों ने कागज और कपड़े के तिरंगे झंडों के अलावा बैज, तिरंगी झंडी और चाइनीज हैट सजा रखे हैं। घुमना बाजार, बढ़पुर, रेलवे रोड, नेहरू रोड, पक्कापुल, फतेहगढ़ बाजार और भोलेपुर आदि बाजारों में दुकानदारों ने तिरंगे झंडे, बैज और गले में डालने वाली पट्टिकाएं

सजा रखी हैं। झंडों और बैजों में आई लव माई इंडिया, वंदे मातरम और जय हिंद के स्लोगन लिखे हैं। डेढ़ मीटर कपड़े का तिरंगा झंडा 170, एक मीटर तिरंगा झंडा 80, साढ़े सात सेंटीमीटर झंडा 60, गले में डालने वाली तिरंगा की पट्टी 15 से 30 रुपये में बिक रही है। तिरंगा बैज 5 से 7 और तिरंगा झंडी 1 से 2 रुपये में बिक रही हैं। लोहे के बैज का मूल्य 5, 7

और 10 रुपया है। बच्चों को तिरंगा झंडी और चाइनीज हैट खूब भा रहे हैं। बढ़पुर स्थित रिंकू जनरल स्टोर के मालिक रिंकू कुमार ने बताया कि दिल्ली और कानपुर से माल लाते हैं। इस बार उन्होंने करीब 20 हजार रुपये का माल भरा है। अभी बिक्री कम है। गुरुवार से बिक्री बढने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि जिले भर में स्वतंत्रता दिवस पर बिकने वाली सामग्री का बाजार लगभग 20 लाख रुपये का होने का अनुमान है। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर बिकने वाली सामग्री में 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी भी हुई है।

झंडा, टोपी के रेट
कपड़े का तिरंगा झंडा-30 से 200 रुपये, कागज का तिरंगा झंडा 2 से 10 रुपये, इंडिया मार्का तिरंगा टोपी 20 से 25 रुपये, चाइना मार्का हैट 25 से 30 रुपये, स्टैंड झंडा 20 से 30, चाइनीज तिरंगा हैंडबैंड 20 से 25 रुपये प्रति पीस, तिरंगा पट्टिका 15 से 30 रुपये, तिरंगा बैज 10 रुपये प्रति पीस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed