फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   62 korona sankrimit

बैंक कर्मी, पुलिस व स्वास्थ्य कर्मी सहित 62 और संक्रमित

Tue, 15 Sep 2020 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
62 korona sankrimit
फर्रुखाबाद। जनपद में मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 62 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें बैंक, पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी व विकास भवन के कर्मचारी भी शामिल हैं। अब तक कुल 1872 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 753 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो जबकि 648 लोग होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं। 31 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। अभी 440 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण अब और जोर पकड़ता जा रहा है। अब तो वृद्धाश्रम में भी महामारी ने दस्तक दे दी है। मोहम्मदाबाद क्षेत्र में स्थित वृद्धाश्रम के पांच बुजुर्ग भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय के चार कर्मचारी संक्रमित मिले। इससे मुख्य विकास अधिकारी डा.राजेंद्र पैंसिया ने 24 घंटे के लिए विकास भवन सील कर दिया। सैनिटाइजेशन कराने के आदेश दिए गए हैं। वहीं सीएमओ आफिस के दो कर्मचारियों सहित चार स्वास्थ्य कर्मचारी भी संक्रमित मिले। कायमगंज चीनी मिल कालोनी में इस कदर संक्रमण फैला कि थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौथे दिन भी नौ लोग नए संक्रमित मिले। फतेहगढ़ स्टेट बैंक शाखा के तीन कर्मचारियों के अलावा दो पुलिस कर्मी सहित कुल 62 नए लोग कोरोना की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी को एएलएस एंबुलेंस से भेजा नोएडा
फर्रुखाबाद। सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड की कोरोना रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद वह होम क्वारंटीन थे। उनकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं हो रहा था। लिहाजा मंगलवार को उन्हें रेफर कर दिया गया। उन्हें एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस से नोएडा भेजा गया है। उन्होंने कमजोरी की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed