फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   62 korona sankrimit

एसडीएम, उनकी पत्नी, स्वास्थ्य कर्मी सहित 62 लोग कोरोना की चपेट में

Mon, 14 Sep 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
62 korona sankrimit
फर्रुखाबाद। जनपद में सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 62 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें एसडीएम कायमगंज, उनकी पत्नी, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी व कायमगंज चीनी मिल के कर्मचारी भी शामिल हैं। वहीं एडीएम की दूसरी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। जनपद में अब तक कुल 1822 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 750 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके, जबकि 625 लोग होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं। कुल 31 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी 416 केेेस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। जांच रिपोर्ट में आफीसर्स कालोनी निवासी कायमगंज एसडीएम सुनील कुमार यादव व उनकी पत्नी संक्रमित मिलीं। एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने होम आइसोलेशन में रहने के बाद दूसरी जांच कराई। इसमें वे फिर से संक्रमित पाए गए। मोहम्मदाबाद सीएचसी के डेंटल हाइजिनिस्ट, लोहिया अस्पताल के सीनियर लैब टेक्नीशियन, ब्लड बैंक के वाहन चालक के अलावा कायमगंज चीनी मिल के कर्मचारी व उनके परिजन सहित 10 लोग संक्रमित मिले। फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी एक परिवार की दो महिलाओं सहित चार लोग, दुर्गा कालोनी का वृद्ध, बालाजीपुरम निवासी तीन, पपियापुर के दो, हसनबाग के चार, नेकपुर के दो, कीरतपुर निवासी भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री, लोको रोड निवासी 6 लोग, दुर्गा कालोनी व महावीर स्ट्रीट चौक निवासी दो वृद्ध संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed