फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   जरारी में आतंकी घटना का जश्न मनाने पर हांफी पुलिस

जरारी में आतंकी घटना का जश्न मनाने पर हांफी पुलिस

Sat, 16 Feb 2019 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
जरारी में आतंकी घटना का जश्न मनाने पर हांफी पुलिस
जहानगंज/फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के जरारी में आतंकी घटना का जश्न मनाने की सूचना पर पुलिस के हाथपांव फूल गए। मौके पर पहुंची पुलिस को घटना झूठी मिली। शाम को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। उधर, फर्रुखाबाद में व्यापार मंडल ने कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन


जहानगंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि जरारी में पुलवामा आतंकी घटना का जश्न मनाया जा रहा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव राठौर फोर्स के साथ जरारी पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच की तो फर्जी निकला। एसओ ने बताया कि जिस नंबर से फोन आया था। वह नंबर स्विच ऑफ जा रहा है। नंबर को सर्विलांस पर लगवाकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शाम को जरारी के हजारों लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग सरकार से की। ग्रामीणों का कहना था कि कुछ लोग माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। कैंडल मार्च में अलीम शेख, चंदा, हाजी शानू सिद्दीकी और राशिद आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि जरारी मुस्लिम बहुल गांव है।
विज्ञापन


उधर, जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट की ओर से चौकी पर गांधी प्रतिमा के निकट कैंडल जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मनोज कौशल, मनोज रस्तोगी, मनोज मिश्र, पुन्नी शुक्ल, मनोज त्रिवेदी, डालचंद्र कठेरिया, पीएन सक्सेना, संजय वर्मा और राजेश दीक्षित आदि रहे। उधर, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ ने ब्लाक संसाधन केंद्र राजेपुर में शोकसभा की गई। इसके बाद पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। अध्यक्ष भूपेश पाठक, प्रदीप चतुर्वेदी और मल्लिका सिंह आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय समसपुर भिखारी में शोकसभा कर शहीद जवानों को याद किया गया। प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र राठौर, सहायक अध्यापिका नीतू तिवारी, स्निग्धा मिश्रा, वीरेंद्र राठौर, सुशील कुमार और प्रधान राजेश चतुर्वेदी आदि रहे। वहीं, फैजबाग चौराहा पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। इसके साथ ही 1100 रुपये चंदा किया गया। साकेत गंगवार, विशु गंगवार, प्रधान जय गंगवार और कल्लू आदि रहे। मेरापुर प्रतिनिधि के अनुसार, कसबे में कैंडल मार्च निकाला गया। इस अवसर पर बीडीसी नीलेश दुबे, अंकित मिश्र, जीतू, विनोद मिश्र, शिवकुमार और उमेश आदि रहे। नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार, कसबा चौराहा पर हिंदू जागरण मंच की ओर से पाकिस्तान का पुतला फूंका और कैंडल जलाकर शहीदों को याद किया गया। प्रमोद मिश्र, आलोक गुप्ता, अमित यादव और विमलेश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed