फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   61.77 per cent of the voting in two blocks

दो ब्लाकों में 61.77 फीसदी मतदान

Tue, 13 Oct 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Tue, 13 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
61.77 per cent of the voting in two blocks
फर्रुखाबाद। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण मेें मंगलवार को शमसाबाद व राजेपुर ब्लाक क्षेत्र में 61.77 फीसदी मतदान हुआ। राजेपुर से शमसाबाद क्षेत्र का मतदान प्रतिशत अधिक रहा। पोलिंग स्टेशनों पर सुबह से ही महिलाएं और पुरुषों ने लाइन लगाकर मतदान किया।
विज्ञापन


राजेपुर ब्लाक क्षेत्र में सुबह 9 बजे 10.60 फीसदी, 11 बजे 23.16 फीसदी, एक बजे 39.33 फीसदी, 3 बजे 51.64 फीसदी मतदान हुआ। शाम तक मतदान का प्रतिशत 61.21 तक पहुंच गया। शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र में सुबह 9 बजे 11 फीसदी, 11 बजे 25.33 फीसदी, एक बजे 39.33 फीसदी, 3 बजे 53.66 फीसदी मतदान हुआ। यह शाम को बढ़पुर 62.33 फीसदी हो गया।
विज्ञापन


मतदान करने के लिए सुबह से ही पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गईं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चाचूपुर जटपुरा में सुबह करीब 9.30 बजे पुरुषों के मुकाबले महिलाएं भी वोट डालने के लिए लाइन लगाए थंी। यहां बूथ संख्या 43 पर 745 वोटरों में से 73 पुरुष और 41 महिलाएं, बूथ 44 पर 723 वोटरों में से 31 महिलाएं और 50 पुरुष तथा बूथ संख्या 45 पर 707 वोटरों में से 45 महिलाएं और 60 पुरुष वोट डाल चुके थे। पोलिंग स्टेशन महमदपुर में बूथ संख्या 30 पर 847 वोटरों में से 108 पुरुष, 73 महिलाएं, बूथ संख्या 29 पर 874 वोटरों में से 158 पुरुष व 72 महिलाएं करीब 11 बजे तक वोट डाल चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed