फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   6 samples failed including ghee, groundnut, makhana

घी, मूंगफली, मखाना सहित 6 नमूने फेल

Mon, 03 Jan 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
6 samples failed including ghee, groundnut, makhana
फर्रुखाबाद। प्रयोगशाला में कराई गई जांच में घी, मूंगफली, मखाना सहित छह नमूने फेल हो गए। इस पर इनके कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है। उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र कुमार, आशीष कुमार वर्मा व विमल कुमार ने अक्तूबर में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे। प्रयोगशाला में हुई जांच में छह नमूने फेल हो गए।
विज्ञापन

इसमें पांचलघाट स्थित रफीक की दुकान से मूंगफली दाना, जिला जेल चौराहा स्थित अनुराग कटियार की दुकान से ब्रांडेड देसी घी, शमसाबाद में बाजार कला स्थित शशांक रस्तोगी की दुकान से ब्रांडेड देसी घी, शहर के लोहाई रोड स्थित सर्वेश शुक्ला की दुकान से ब्रांडेड मखाना, मोहम्मदाबाद में बेवर रोड स्थित बबलू उर्फ इम्तियाज की दुकान से साबूदाना और शमसाबाद बाजार मंडी स्थित मोहित गुप्ता की दुकान ब्रांडेड सॉस का नमूना जांच में फेल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी सैय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। उनके खिलाफ एडीएम न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed