{"_id":"6253218e42deb644fd7ce64e","slug":"6-including-the-head-trapped-in-getting-the-denama-done-with-fake-documents-farrukhabad-news-knp690484692","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्ताबेज से बैनामा कराने में प्रधान सहित 6 फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्ताबेज से बैनामा कराने में प्रधान सहित 6 फंसे
विज्ञापन
कायमगंज। तहसील क्षेत्र के गांव हथौड़ा स्थित कृषि भूमि का फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर बैनामा कराने में एटा जिले के भूमि स्वामी ने ग्राम प्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एटा जिले के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव अमरौली निवासी अमर सिंह की मां कलावती ने कायमगंज तहसील क्षेत्र के गांव हथौड़ा में अगस्त 1996 में जमीन खरीदकर बैनामा कराया था। मां की मौत के बाद यह जमीन अमर सिंह और उनके भाई राकेश के नाम वरासत दर्ज हो गई। 29 अगस्त 2021 को तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय से जानकारी मिली कि यह जमीन गांव हथौड़ा निवासी विनोद कुमार, ग्राम प्रधान राजवीर उर्फ पप्पू ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर अपने नाम करा ली।
अमर सिंह ने मुंसिफ न्यायालय में बैनामा निरस्त कराने के लिए मुकदमा किया तो विनोद और अन्य लोगों ने धमकी दी कि फसल काटकर दिखा देना। इसके बाद अमर सिंह ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली कायमगंज में विनोद कुमार निवासी ग्राम अमरौली रतनपुर हाल निवासी नवदिया फतेहगढ़, ग्राम प्रधान राजवीर उर्फ पप्पू, कमला निवासी ग्राम हथौड़ा, थाना मेरापुर, गजेंद्र प्रताप निवासी ग्राम अल्लाहपुर थाना कायमगंज, बृजेश कुमार, बहोरन निवासी अमरौली रतनपुर थाना अलीगंज जनपद एटा के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।