फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   58 gram panchayats will be investigated

10 लाख से अधिक खर्च करने वाले 58 प्रधानों की होगी जांच

Fri, 01 Jan 2021 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
58 gram panchayats will be investigated
58 ग्राम पंचायतों की होगी जांच
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कार्यकाल के अंतिम 25 दिन में 10 लाख से अधिक खर्च करने वाले 58 ग्राम प्रधानों के वित्तीय लेनदेन की जांच कराई जाएगी। इसमें सबसे ज्यादा 13 ग्राम पंचायतें बढ़पुर ब्लाक की हैं, इनमें दो करोड़ 87 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।
25 दिसंबर 2020 को जिले की सभी ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो गया। इसके साथ ही ग्राम प्रधानों के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार स्वत: समाप्त हो गए। पंचायतों में अब प्रशासक कामकाज देख रहे हैं। पहली से 25 दिसंबर तक भुगतान का औसत अधिक रहा। शासन के आदेश पर उपनिदेशक पंचायती राज कानपुर मंडल अभय कुमार शाही ने समीक्षा की थी।
विज्ञापन

जिसमें 25 दिनों में जिले की 58 ग्राम पंचायतों में 10 से 58 लाख रुपये तक भुगतान किया गया। बढ़पुर ब्लॉक की 13 ग्राम पंचायतों में दो करोड़ 87 लाख 19 हजार 200 रुपये, मोहम्मदाबाद ब्लॉक की 10 ग्राम पंचायतों में दो करोड़ 10 लाख, कमालगंज ब्लॉक की 11 ग्राम पंचायतों में 155.786 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक ने डीपीआरओ को जांच कराकर 11 जनवरी तक रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। डीपीआरओ शिवशंकर ने बताया कि विकास कार्यों के विवरण, विकास योजना में सम्मिलित होने की स्थिति, विकास कार्यों की प्रशासनिक, तकनीकी व वित्तीय स्वीकृति, खरीदी गई सामग्री के लिए वित्तीय नियमों का टेंडर व कुटेशन के अनुपालन की स्थिति की जांच की जाएगी।
किस पंचायत में कितना हुआ खर्च
बढ़पुर ब्लाक
ग्राम पंचायत भुगतान
नूरपुर गढ़िया 44.61 लाख
सोताबहादुरपुर 31.26 लाख
अमेठी कोहना 31.10 लाख
धन्सुआ 29.66 लाख
ढिलावल 27.48 लाख
याकूतगंज 25.10 लाख
कुटरा 18.65 लाख
बरौन 14.89 लाख
अजमतपुर 14.31लाख
अर्रापहाड़पुर 13.37लाख
गहरापुर 13.09लाख
मसेनी 13.01 लाख
खारबंदी कुइयांबूट 10.62 लाख
मोहम्मदाबाद ब्लॉक
ग्राम पंचायत भुगतान
पिपरगांव 58.36 लाख
मदनपुर 44.17 लाख
मुड़गांव 16.69 लाख
नीबकरोरी 16.20 लाख
नदौरा 15.79 लाख
पखना 14.24 लाख
बराकेशव 12.39 लाख
खिमसेपुर 12.32 लाख
गुरउशादीनगर 10.55 लाख
मौधा 10.12 लाख
कमालगंज ब्लॉक
ग्राम पंचायत भुगतान
जहानगंज 18.97 लाख
जरारी 17.64 लाख
रामपुर माझगांव 17.45 लाख
भड़ौसा 15.05 लाख
भोजपुर 13.99 लाख
बंथल शाहपुर 12.97 लाख
राजेपुर टप्पा मंडल 12.85 लाख
खुदागंज 12.51 लाख
राजेपुर सरायमेदा 12.15 लाख
श्रंगीरामपुर 11.89 लाख
सरफाबाद 10.36 लाख
शमसाबाद ब्लाक
ग्राम पंचायत भुगतान
कुआंखेड़ा वजीरआलम 22.23 लाख
गुटैटी दक्षिण 17.81 लाख
खिनमिनी 12.31 लाख
सुल्तानगंज खरेटा 11.61 लाख
चंपतपुर 10.66 लाख
मंझना 10.08 लाख
नवाबगंज ब्लॉक
ग्राम पंचायत भुगतान
भटासा 16.25 लाख
पिलखना 14.55 लाख
कनासी 11.25 लाख
तुर्क ललई 10. 21लाख
ब्लॉक राजेपुर
ग्राम पंचायत भुगतान
पिथनापुर 16.90 लाख
जिठौली 15.54 लाख
करनपुर दत्त 14.4 लाख
कायमगंज ब्लॉक
ग्राम पंचायत भुगतान
रायपुर खास 24.57 लाख
मऊरसीदाबाद 21.60 लाख
बिलसड़ी 21.41 लाख
लोधीपुर 18.88 लाख
बहलोलपुर 14.04 लाख
मझोला 13.10 लाख
इकलहरा 11.88 लाख
पितौरा 11.84 लाख
गिर्द खेमगंज 11.25 लाख
नसिंहपुर 10.30 लाख
त्योरखास 10.23 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed