{"_id":"692f3837d71bbd85a50cdf95","slug":"565-soldiers-took-the-oath-of-service-to-the-nation-and-became-part-of-the-army-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-133642-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: देश सेवा की शपथ लेकर सेना का अंग बने 565 जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: देश सेवा की शपथ लेकर सेना का अंग बने 565 जवान
Wed, 03 Dec 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो-17 करिअप्पा मैदान में परेड का निरीक्षण करते ब्रिगेडियर माइकल डिसूजा। संवाद
फर्रुखाबाद। राजपूत रेजिमेंट सेंटर का ऐतिहासिक करिअप्पा मैदान मंगलवार सुबह उत्साह से भर उठा। 31 सप्ताह का कठोर सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 565 अग्निवीरों और रिक्रूट्स ने पासिंग आउट परेड में भाग लिया।
जवानों ने इन पलों को कैमरे में कैद कर परिजनों के साथ खुशियां बांटीं। कमांडेंट, राजपूत रेजिमेंट सेंटर, ब्रिगेडियर माइकल डिसूजा (युद्ध सेवा मेडल) ने परेड का निरीक्षण किया। परेड में शामिल जवानों पर पैरा मोटर से पुष्पवर्षा की गई।
परेड का नेतृत्व अग्निवीर (रिक्रूट) दुष्यंत प्रताप सिंह ने किया। इस वर्ष के छठवें बैच में शामिल अग्निवीरों को एडज्यूटेंट मेजर नेत्रपाल ने देश की आन-बान-शान पर मर मिटने की शपथ दिलाई। 427 अग्निवीरों और 138 प्रादेशिक सेना रिक्रूट्स ने प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा कर परेड में हिस्सा लिया। ब्रिगेडियर माइकल डिसूजा ने कहा कि पासिंग आउट परेड का हिस्सा बने सभी जवान अब रेजिमेंट के अभिन्न अंग बन गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने योग्य सैनिक बनने के लिए निरंतर नई तकनीक सीखते रहने और बदलते युद्ध स्वरूप के अनुसार स्वयं को तैयार करने का संदेश दिया। इस दौरान डिप्टी कमांडेट कर्नल रोहित पंत, लेफ्टिनेंट कर्नल अजय प्रताप, लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सैनी आदि मौजूद रहे।
आसमान से की पुष्प वर्षा
कार्यक्रम का सबसे रोमांचक क्षण तब आया जब पांच राजपूत की पैरा मोटर ग्लाइडिंग टीम ने अद्भुत कलाबाजी का प्रदर्शन किया। नायक विपेंद्र ने अग्निवीरों के सम्मान में पुष्प वर्षा की। पुष्पवर्षा के दौरान मैदान पर मौजूद अग्निवीरों के परिजनों ने तालियां बजाकर जवानों का उत्साहवर्धन किया।
परिवार की आंखों में गर्व की चमक
परेड में पहुंचे अग्निवीरों के माता-पिता और परिवारजन भावुक नजर आए। अपने बेटों को सैनिक वर्दी में देखकर कई परिजन गर्व से भर उठे। पासिंग आउट परेड का हिस्सा रहे राजस्थान के जोधपुर निवासी अग्निवीर महावीर सिंह राठौड़ और विक्रम सिंह ने बताया कि सेना में भर्ती होने के लिए उन्होंने विगत दो वर्षों से लगातार मेहनत की। कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। ब्रिगेडियर ने सभी अग्निवीरों के परिजनों को वीरता पदक देकर सम्मानित किया।
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को सम्मान
प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को ब्रिगेडियर माइकल डिसूजा ने पदक देकर सम्मानित किया। इस दौरान ओवरऑल बेस्ट इन मेरिट जोजिला ट्रेनिंग कंपनी के अग्निवीर यश चौहान, सेकेंड इन मेरिट अखौरा ट्रेनिंग कंपनी के अग्निवीर अभिनव मिश्रा, मेरिट में तीसरे स्थान पर रहे। जोजिला ट्रेनिंग कंपनी के अग्निवीर मोहन तिवारी और इसी कंपनी के अग्निवीर व परेड कमांडर दुष्यंत प्रताप सिंह को बेस्ट इन ड्रिल एंड परेड के लिए पदक दिया गया।