फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   54 infected including ACMO and health workers

एसीएमओ व स्वास्थ्य कर्मियों सहित 54 संक्रमित

Sun, 23 Jan 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
54 infected including ACMO and health workers
फर्रुखाबाद। जिला मुख्यालय पर रविवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 54 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें एसीएमओ व स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना की चपेट में आए हैं। इससे जिले में एक्टिव केस की संख्या 600 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब चुनावी प्रचार भी रफ्तार पकड़ने लगा। कोविड नियमों का पालन न होने से संक्रमण और तेजी से फैलने की आशंका है। जांच रिपोर्ट के अनुसार कोरोना नियंत्रण प्रबंधन देख रहे एसीएमओ भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा लोहिया अस्पताल कैंपस निवासी स्वास्थ्य कर्मी, पीएचसी रकाबगंज व सीएचसी शमसाबाद की दो महिला स्वास्थ्य कर्मी, थाना कमालगंज का सिपाही भी संक्रमित हुआ है।
विज्ञापन

जिले में कुल 54 संक्रमितों में ब्लाक बढ़पुर व शहर के 41, कायमगंज क्षेत्र के 6, कमालगंज के 8, राजेपुर व शमसाबाद के तीन-तीन, मोहम्मदाबाद व नवाबगंज क्षेत्र से एक-एक मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला है। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 600 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें 404 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 74 बंदी सेंट्रल जेल, जिला जेल व सीएचसी बरौन में भर्ती हैं। जबकि 8 संक्रमित मरीजों का जिले के बाहर अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 114 मरीजों की अभी ट्रेसिंग की जानी है। रविवार को 66 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन पूरा कर स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed