{"_id":"6388f1777abab17be20452aa","slug":"500-families-yearning-for-water-farrukhabad-news-knp731280873","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पानी के लिए तरस रहे कृष्णानगर के 500 परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पानी के लिए तरस रहे कृष्णानगर के 500 परिवार
विज्ञापन
कृष्णानगर में हैंडपंप पर पानी भरते लोग। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर के कृष्णानगर कालोनी के 500 परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। चार वर्ष पूर्व एक गली में पाइप लाइन बिछाकर 50 कनेक्शन हुए, मगर अभी तक पानी की बूंद नहीं पहुंची।
दो हैंडपंपों में एक खराब पड़ा है। पांच गलियों में पाइप लाइन तक नहीं है। परेशान लोग निजी सबमर्सिबल से 125 रुपये प्रति माह पानी खरीद रहे हैं।
कादरीगेट के पास बसी कालोनी में दीपक मिश्रा के मकान से चन्नू यादव के मकान तक मुख्य गली है। इसमें 2018 में नई पाइप लाइन डाली गई थी।
इससे करीब 50 लोगों को कनेक्शन भी दिए गए। दो साल तक कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। काफी प्रयास के बाद कनेक्शन जुड़ा तो पानी नहीं आया।
इसके अलावा पांच अन्य लिंक गलियों में आज तक पाइप लाइन नहीं डाली गई।
मोहल्ले में करीब 500 परिवार पानी के लिए तरस रहे हैं।
कोई सुनने वाला नहीं है। कई परिवार 125 रुपये महीने खर्च करके निजी सबमर्सिबल से पानी भर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवम त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की।
लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदार समस्या निस्तारण की रिपोर्ट लगा देते हैं। सच तो यह है कि आज तक घरों में पानी नहीं पहुंचा।
परेशान लोगों को पैसा खर्च करना पड़ता है।
कई बार शिकायत के बाद पालिका ने आंबेडकर नगर नरकसा से दीपक मिश्रा के मकान तक पाइपलाइन चोक बताकर बदलवा दी।
इसके बाद भी जब पानी नहीं आया तो दो साल पहले डाली लाइन को चोक बता रहे हैं।
कृष्ण कुमार द्विवेदी ने बताया कि बिजली बिल महंगा है। जिन घरों में सबमर्सिबल लगे हैं, वह बमुश्किल पानी देते हैं।
पालिका पानी का टैक्स ले रही, मगर पानी नहीं दे रही है।
मुकेश कुमार ने कहा कि कई बार शिकायत की, मगर किसी ने नहीं सुनी।
अब चुनाव में कई लोग वादे करेंगे।
इसके बाद कोई लौटकर नहीं देखता।
पानी का टैक्स चढ़ रहा, लेकिन पड़ोसियों से पानी खरीदना मजबूरी है।
‘यह मामला काफी गंभीर है। पाइप लाइन डालने के लिए कई प्रस्ताव विचाराधीन हैं। यह कृष्णानगर का मामला है, शुक्रवार को दिखवाएंगे।’
-रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद।